Prague Shooting: प्राग में सिरफिरे ने की अंधाधुंध फायरिंग, 15 की मौत, 20 घायल; यूनिवर्सिटी के अंदर की घटना
Prague Mass Shooting: मास शूटिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग (Prague) की यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर फायरिंग की घटना सामने आई है।
चेक गणराज्य की राजधानी प्राग की यूनिवर्सिटी में सामूहिक गोलीबारी में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसी के साथ अंधाधुंध फायरिंग में 20 लोगों के घायल होने की सूचना हैं। चेक पुलिस ने कहा कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को मार गिराया गया, लेकिन पीड़ितों या हमलावर की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मरने वालों की संख्या में मारा गया शूटर भी शामिल है।

शूटर को भी मार गिराया
चेक पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि शूटर को मार गिराया गया है, पूरी बिल्डिंग को फिलहाल खाली कराया जा रहा है और कई लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं।" पुलिस ने सोशल मीडिया पर पहले कहा था कि प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हम पुष्टि कर सकते हैं कि घटनास्थल पर मृत और घायल लोग हैं।"
पुलिस ने कहा कि प्राग शहर में हुई गोलीबारी में अज्ञात संख्या में लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों से आसपास की सड़कों को छोड़कर घर के अंदर रहने की अपील की गई है।
चार्ल्स यूनिवर्सिटी के अंदर मास शूटिंग
कथित तौर पर गोलीबारी प्राग के ओल्ड टाउन के पास चार्ल्स यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी में हुई, जिसे एक प्रमुख पर्यटक स्थल माना जाता है। पुलिस ने कहा, "हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे आसपास न रहें और घर से बाहर न निकलें। पुलिस का हस्तक्षेप अभी भी जारी है।"
चेक के आंतरिक मंत्री विट राकुसन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को मर गिराया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर किसी अन्य बंदूकधारी के मौजूद होने की पुष्टि नहीं हुई है और आगे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए कहा।
प्राग के मेयर बोहुस्लाव स्वोबोडा ने कहा कि चौराहे पर स्थित चार्ल्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग को खाली करा लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि चौराहे को सील कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications