क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने अपने पद से दिया इस्तीफा, मिगेल डियाज होंगे अगले राष्ट्रपति
क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उनके डिप्टी मिगेल डियाज कनेल इस देश के राष्ट्रपति होंगे। साल 2006 में बीमार भाई फिदेल कास्त्रो से सत्ता हाथ में लेकर राउल इस देश के राष्ट्रपति बने। क्यूबा की संसद ने भी मिगेल के नाम को मंजूरी दे दी है।
हवाना। क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उनके डिप्टी मिगेल डियाज कनेल इस देश के राष्ट्रपति होंगे। साल 2006 में बीमार भाई फिदेल कास्त्रो से सत्ता हाथ में लेकर राउल इस देश के राष्ट्रपति बने। क्यूबा की संसद ने भी मिगेल के नाम को मंजूरी दे दी है। राउल इस समय 86 वर्ष के हैं और साल 2021 तक वह कम्युनिस्ट पार्टी का अधिवेशन होने तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

गुरुवार को लगेगी मिगेल के नाम पर मोहर
डियाज के नाम पर अभी नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है लेकिन उससे पहले ही उनका नाम राष्ट्रपति के पद के लिए तय माना जा रहा है। गुरुवार को क्यूबा की नेशनल असेंबली में वोटिंग होगी और इसके बाद कास्त्रो औपचारिक तौर पर डियाज को शासन सौंप देंगे। क्यूबा इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है और ऐसे में नए राष्ट्रपति के लिए पहले से ही कई चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। कास्त्रो ने करीब 10 वर्ष तक क्यूबा पर बतौर राष्ट्रपति शासन किया। उन्होंने कई वर्षों पहले अपना पद छोड़ने की इच्छा जता थी। उसी समय उन्होंने इस बात का इशारा भी कर दिया था कि उनकी जगह पर मिगेल को देश की बागडोर सौंपी जा सकती है। मिगेल की उम्र 57 वर्ष है और वह पार्टी के लिए वफादार नेता माने जाते हैं। डियाल को साल 2013 में देश के उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस समय उन्हें बहुत ही कम लोग जानते थे।इस पद पर आते ही वह राष्ट्रपति कास्त्रो के विश्वासपात्र और उनका दाहिना हाथ बन गए। मिगेल का जन्म अप्रैल 1960 में हुआ था और उनके जन्म के एक वर्ष पहले ही फिदेल कास्त्रो देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications