क्यूबा में तूफान ने मचाई तबाही, 3 की मौत, 172 घायल

नई दिल्ली। क्यूबा में तूफान की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 172 से अधिक लोग घायल हैं। तूफान के हवाना से टकराने के बाद भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। मेक्सिको की खाड़ी के उठे इस तूफान के कारण क्यूबा के कई शहरों में भारी तबाही देखने को मिली है। क्यूबा के राष्ट्रपति डियाज कनाल द्वारा बताया गया है कि अब तक इस तूफान में 3 लोगों की मौत हुई है।

Cuba tornado: Three killed, 172 injured in Havana

उन्होंने तीन नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा देश के लिए ये बहुत मुश्किल वक्त है। वहीं, तूफान के बाद जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे काफी डराने वाली हैं। मकान से लेकर दुकानें तक बर्बाद हो गई हैं। भारी बारिश सैकड़ों किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के चल रही हवाओं ने क्यूबा के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

कई शहरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ शहरों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कों और घरों के बार खड़ी कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई मकानों के भी गिरने की खबरें हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने हवाना के लोगों की मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है। बता दें कि हवाना में इसके पहले भी तूफान ने भारी तबाही मचाई थी जब 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। दिसंबर 1940 में विनाशकारी तूफान में 20 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 200 लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+