दुनिया को करोड़पति का ख्वाब दिखाने वाली 'क्रिप्टोक्वीन' कैसे बन गई मोस्ट वांटेड? 2 साल में हुई 'गायब'

नई दिल्ली, 01 जुलाई। 36 वर्ष की उम्र में दुनिया की हस्ती बन चुकी एक महिला जब अचानक गायब हो गई तो सब अचानक चौंक गए। यहां तक कि उनके स्टाफ के लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। वो खुद क्रिप्टोक्वीन कहने लगी थी। लेकिन उसने अंत में ये कदम क्यों उठाया? अब तो उसे फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की दस मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया गया है।

36 को रुजा खुद को कहती क्रिप्टोक्वीन

36 को रुजा खुद को कहती क्रिप्टोक्वीन

रुजा ये निवेशकों से कहा कि बिटकॉइन के मुकाबले एक नई क्रिप्टोकरेंसी आई है। जो पहले से मार्केट में मौजूद क्रिप्टोकरेंसी से कहीं ज्यादा मजबूत है। रुजा इग्नातोवा खुद को क्रिप्टोकरेंसी की महारानी कहा करती थी। रुजा की बातों पर लोगों को यकीन हो गया और उन्होंने इस करेंसी में लाखों करोड़ों के निवेश कर दिए। लेकिन दो साल में वो अचानक गायब हो गई।

वनकॉइन की कमाई से खरीदी करोड़ों की संपत्ति

वनकॉइन की कमाई से खरीदी करोड़ों की संपत्ति

वनकॉइन के विस्तार के साथ डॉक्टर रुजा कमाई से नई नई संपत्तियां खरीदने लगीं। रुजा ने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया और काला सागर के किनारे शहर सोजोपोल में करोड़ों का बंगला खरीदा। रुजा खाली वक्त यहीं बिताती थीं। रुजा के पास कई मंहगी कारों से साथ एक लक्जरी लाइफ थी।

रुजा की कामयाबी का राज

रुजा की कामयाबी का राज

डॉक्टर रुजा ने बड़े- बड़े मल्टीलेवल मार्केटिंग के कारोबारियों से संपर्क रखे और उन्हीं के जरिए फर्जी करेंसी मार्केटिंग की। एफबीआई का दावा है वनकॉइन को इसी बात से कामयाबी मिली। दरअसल, वनकॉइन एक पिरामिड स्कीम थी। जिसकी शोहरत जंगल की आग की तरह फैली।

अचानक क्यों गायब हुई रुजा

अचानक क्यों गायब हुई रुजा

रूजा इग्नातोवा को लेकर एफबीआई का दावा है कि रुजा का कुछ खास लोगों से गठजोड़ था जो वनकॉइन को प्रमोट करते थे। बिटकॉइन के बाद कारोबारी बाजार में पैसा कमाने का नया विकल्ब ढूंढ रहे थे। लेकिन बड़े निवेश के बाद वनकॉइन के फर्जी होने का पता चलने से पहले इस फर्जी करेंसी में वो 15 अरब यूरो से अधिक का फ्रॉड निवेशकों के साथ कर चुके थे। निवेशकों के सच पता होने की भनक क्रिप्टोक्वीन को लग गई और उसने किनारा कर लिया।

दो साल बाद गायब हुई रुजा

दो साल बाद गायब हुई रुजा

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार फर्जी करेंसी वनक्वॉइन में अगस्त 2014 से मार्च 2017 के बीच 4 अरब यूरो का निवेश किया गया था। जब क्रिप्टोकरेंसी के लोग वनक्वॉइन के निवेशकों से जुड़कर सच बताने लगे को इस बड़े स्कैम का पर्दाफाश होना शुरू हो गया। इस बीच रुजा को अक्टूबर 2017 में लिस्बन में एक कार्यक्रम में आना था। लेकिन वो आज तक वहां नहीं पहुंची और वह लापता हो गई। यानी वह क्रिप्टोक्वीन जिसने दुनिया को लोगों रातों रात करोड़पति बनने का सपना दिखाया वो गायब हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+