जेहादियों ने इराकी श्हरों पर कब्जा करने के बाद नष्ट किए मस्जिद और प्राचीन स्थल

इस्लामी स्टेट (आईएस) जिहादी समूह द्वारा इंटरनेट पर डाली गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि सुन्नी और सूफी धर्मस्थलों को बुलडोजरों से ध्वस्त किया गया जबकि शिया मस्जिदों और धर्मस्थलों को विस्फोटक लगाकर गिराया गया। ये तस्वीरें शीर्षक ‘डिमालीशिंग श्राइंस एंड आइडल्स इन द स्टेट आफ निनेवेह'' वाली आनलाइन बयान का हिस्सा थीं।
स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की कि इमारतों को नष्ट किया गया है और आतंकवादियों ने दो गिरजाघरों पर भी कब्जा कर लिया है। मोसुल के 51 वर्षीय निवासी अहमद ने कहा, ‘‘हमें इन धर्मस्थलों के नष्ट होने का बहुत दुख है जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली थी। ये शहर की पहचान थे।''
मोसुल स्थित चालडीन गिरजाघर के एक कर्मचारी ने कहा कि शहर में स्थित गिरजाघर के साथ ही सिरियन आथरेडाक्स चर्च को खाली पाकर उन पर कब्जा कर लिया है। कर्मचारी ने कहा कि उन लोगों ने इमारत के सामने स्थित क्रास हटाकर वहां इस्लामी स्टेट का काला झंडा लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications