CrowdStrike: माइक्रोसॉफ्ट ऑउटेज पर स्टीव जॉब्स के तीखा कमेंट की चर्चा, कही थी चुभने वाली बात
CrowdStrike: माइक्रोसॉफ्ट ऑउटेज पर स्टीव जॉब्स के रिएक्शन की चर्चा एक बार फिर हो रही है। भारत समेत दुनियाभर की एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हवाई अड्डे पर यात्रियों के आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की माइक्रोसॉफ्ट को लेकर की गई एक प्रतिक्रिया चर्चा में है।
इस बीच एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का एक कमेंट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने करीब तीन दशक पहले किया था। दरअसल, 1995 में एक इंटरव्यू में स्टीव जॉब्स ने कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट "तीसरे दर्जे के उत्पाद" बनाती है। माइक्रोसॉफ्ट CrowdStrike के बाद स्टीव जॉब्स द्वारा करीब तीन दशक पहले दिया गया बयान चर्चा में आ गया है।

ऐसे में एक्स पर एक पोस्ट में एयरलाइंस ने बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, "वैश्विक आईटी मुद्दे के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट्स के बाद में अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइन के संपर्क में रहें।"
स्टीव जॉब्स के इस कमेंट पर लोग अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। टेक जर्नलिस्ट बॉब क्रिंगली को दिए इंटरव्यू में जॉब्स ने कहा था, "माइक्रोसॉफ्ट के साथ एकमात्र समस्या यह है कि उनके पास कोई टेस्ट नहीं है। मैं कोई छोटी बात नहीं कर रहा हूं। मेरा मतलब बड़े स्तर पर है। वे ओरिजिनल आइडिया के बारे में नहीं सोचते हैं। वे अपने प्रोडक्ट्स में ज्यादा कल्चर नहीं लाते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications