रोनाल्डो ने मेज से हटाई कोका कोला की बोतल, तो कंपनी को हो गया 30 हजार करोड़ का नुकसान, जानें वजह
नई दिल्ली, जून 16: मशहूर पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक छोटे से कदम ने सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका-कोला को अरबों अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो गया। ये नुकसान करीब 4 बिलियन डॉलर (293 अरब रुपए) का बताया जा रहा है। घटना हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल टीम के यूरो 2020 के मैच से पहले की है। स्टार स्ट्राइकर ने अपने सामने से कोका कोला की दो बोतलें हटा दीं और इसे बनाने वाली कंपनी कोका कोला को करीब 3 खरब रुपये की चपत लग गई।

पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैच से पहले की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोल्ड ड्रिंक देखकर गुस्सा हो गए। उन्होंने अपने सामने कोका कोला की बोतलें देखकर नाराजगी जाहिर की। रोनाल्डो ने गुस्से में चिल्लाकर कहा, "कोल्ड ड्रिंक नहीं, हमें पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। 25 सेकंड के इस पूरे वाक्ये का खामियाजा कोका कोला को अरबों डॉलर का नुकासन उठाकर चुकाना पड़ा।
इस घटना के बाद शेयर बाजार में कंपनी का शेयर प्राइस 56.10 डॉलर से 1.6% गिरकर 55.22 डॉलर पर आ गया।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शेयरों में गिरावट से कोका-कोला की मार्केट वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर की हो गई है। इससे कोका-कोला के बाजार मूल्यांकन में चार बिलियन डॉलर यानी के करीब 293 अरब करोड़ रुपये की कमी आ गई। कोका कोला 11 देशों में खेले जा रहे UEFA यूरो कप 2020 का ऑफिशियल स्पॉन्सर है।
कोका कोला ने अपनी ब्रैंड वेल्यू बढ़ाने के लिए सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोक की बोतलों को डिस्प्ले के तौर पर लगाने का फैसला लिया था। इस विवाद के बाद कोका कोला की ओर से बयान जारी किया गया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि हर किसी को अपने ड्रिंक को प्राथमिकता देने का अधिकार है। खिलाड़ियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने पर कोका-कोला और कोका-कोला जीरो शुगर के साथ-साथ पानी की पेशकश की जाती है। लोगों के अलग-अलग स्वाद और जरूरतें हैं।












Click it and Unblock the Notifications