फिर बजी खतरे की घंटी! पृथ्वी की ओर बढ़ रहा विशालकाय 'संकट', NASA ने किया अलर्ट

नई दिल्ली, 17 जुलाई। कई खतरनाक एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए लंबे समय से खतरा बने हुए हैं। स्पेस साइंटिस्ट्स की इन पर लगातार नजर रहती है। इस बीच नासा ने एक एस्टेरॉयड की धरती के बेहद करीब से गुजरने की पुष्टि की है। स्पेस एजेंसी से की ओर से कहा गया है कि ये क्षुद्रग्रह स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दुगने आकार का है।

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा एस्टेरॉयड

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा एस्टेरॉयड

वैज्ञानिक अंतरिक्ष में हो रही घटनाओं में सबसे अधिक पृथ्वी के लिए खतरा बनने वाले एस्टेरॉयड पर नजर रखते हैं। इस बार नासा ने पृथ्वी के नजदीक आ रहे एस्टेरॉयड 2022 KY4 की पहचान की है। ये 16,900 मील प्रति घंटे की अनुमानित गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

रविवार को पहुंच रहा पृथ्वी से नजदीक

रविवार को पहुंच रहा पृथ्वी से नजदीक

अन्तर्राष्ट्रीय स्पेस एजेंसी नासा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि ये पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरेगा। ये एस्टेरॉयड रविवार यानी आज पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंच जाएगा।

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के आकार का दोगुना है एस्टेरॉयड

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के आकार का दोगुना है एस्टेरॉयड

नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पृथ्वी के नजदीक पहुंचने वाला एस्टेरॉयड एक विशाल आकार है। ये लंदन की लिबर्टी की प्रतिमा के आकार का लगभग दोगुना है। जो लगभग 290 फीट या 88 मीटर व्यास का है। यह एस्टेरॉयड 50 मंजिला गगनचुंबी इमारत जितना बड़ा है।

NASA ने पहले भी किया अलर्ट

NASA ने पहले भी किया अलर्ट

पृथ्वी के नजदीक आने वाले एस्टेरॉयड 2022 KY4 को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहले भी जानकारी दी थी। अब अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इससे होने वाले नुकसान को विश्लेषण किया है। नासा की ओर के कहा गया है कि Asteroid 2022 KY4 नाम के क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने की उम्मीद नहीं है। हालांकि अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसकी गति की दिशा पर कड़ी नजर रखेंगे।

2 बार पृथ्वी के नजदीक आ चुका है एस्टेरॉयड

2 बार पृथ्वी के नजदीक आ चुका है एस्टेरॉयड

नासा ने बताया कि ये पहला मौका नहीं है जब Asteroid 2022 KY4 पृथ्वी के नजदीक से गुजर रहा है। इससे ये वर्ष 1959 और 1948 में ये पृथ्वी के करीब से गुजर चुका है। फिलहाल आज के बाद ये वर्ष 2048 तक हमारे ग्रह के पास से नहीं गुजरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+