विमान में महिला के साथ छेड़खानी, कपड़े उतारकर करने लगा मारपीट

नई दिल्ली। रशियन विमान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स जबरन महिला यात्री के साथ छेढ़खानी करने लगा और रोके जाने पर अजीब-अजीब सी हरकतें करने लगा। फ्लाइट में लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो शख्स उनके साथ मारपीट करने लगा। बच्चों को पीटने लगा। इतने से भी उनका मन नहीं माना तो वो वो सबसे सामने अपने कप़ड़े उतारने लगा। यात्रियों ने उसे रोकना चाहात तो वह सहयात्रियों का गला दबाने लगा।

फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़खानी

फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़खानी

साइबेरियन एयरलाइंस की एस 7 में 47 साल के एक शख्स ने अफरा तफरी मचा दी। शख्स ने फ्लाइट में महिला सहयात्री के साथ छेड़खानी की। महिला को जबरदस्ती छूने की कोशिश करने लगा। शख्स अचानक से महिला के बाल नोंचने लगा। उसे केहुनी से मारने लगा। उसके चेहरे पर मुक्का मारा। जब महिला ने उसे रोकने की कोशिश की तो शख्स ने उसका गला दबाकर उसे डराने की कोशिश की। वो इतने पर भी नहीं माना। उसने महिला को बचाने के लिए आगे आए लोगों को मुक्का मारना शुरू कर दिया। बच्चे तक को नहीं छोड़ा। आरोपी शख्स पागलपन करने लगा और हमलावर हो गया।

सबसे सामने उतारने लगा कपड़े

सबसे सामने उतारने लगा कपड़े

शख्स इतने पर ही नहीं रुका, लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वो गुस्से में आकर अपने कपड़े उतारने लगा। वो महिला को डराना चाहता था, उसके साथ बदसलूकी कर रहा था। उसने लोगों के साथ-साथ कैबिन क्रू मेबर्स के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की। उड़ते हुए विमान में शख्स ने आतंक मचा दिया।

आतंक मचाने पर पहुंचा जेल

आतंक मचाने पर पहुंचा जेल

विमान में इस तरह से अफरा-तफरी मचाने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। शख्स की वजह से फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई। शख्स को फौरन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान एलेक्सी मैमोनटोव के तौर पर हुई है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अब तक नहीं चल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+