जान बचाने के लिए गर्लफ्रेंड्स और पत्नियों की सलवार-कमीज पहन भाग रहे हैं ISIS के आतंकी
ISIS अब खुद दहशत मेंं हैं। उसके लड़ाके जो कभी लोगों की जान लेने में फक्र महसूस करते थे आज खुद की जान बचाने के लिए सलवार-कमीज पहनकर भाग रहे हैं।
नई दिल्ली। हैवानियत और खौफ के बल पर पूरी दुनिया पर कब्जा करने की ख्वाहिश रखने वाला आतंकी संगठन आईएसआईएस अब खुद दहशत में है। मोसूल में चल रहे निर्णायक जंग ने आईएसआईएस के आतंकियों का हौसला तोड़ दिया है। आलम यह है कि आतंकी अब जान बचाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर भाग रहे हैं।

इराकी सेना ने कुछ आतंकियों को महिलाओं के कपड़ों में पकड़ा है। आपको बता दें कि इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी ने आदेश दिया था कि आतंकियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को शहर से बाहर भेज दिया जाए।
वहीं, आतंकियों के के क़ब्ज़े से मोसुल शहर को छु़ड़ाने के लिए लड़ाई की अगुआई कर रहे अमेरिकी सेना के मेजर जनरल गैरी वोलेस्की ने कहा कि गुरुवार को हुए कई बड़े हमलों के पहले ही इस्लामिक स्टेट के कमांडर इलाके से भागने लगे।












Click it and Unblock the Notifications