चीन में फिर कोरोना का कहर, बीजिंग में मॉल समेत कई आवासीय परिसर सील

नई दिल्ली, 11 नवंबर: चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना का प्रकोप देखने को मिला है। नए कोविड मामले आने के बाद बीजिंग के अधिकारियों ने एक मॉल को सील कर दिया है। इसके अलावा कई आवासीय परिसरों को भी बंद कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग के कई जिलों में कोरोने के नए मामले सामने आए हैं। जिन इलाकों में नए केस सामने आए थे, वहां लॉकडाउन लगाकर लोगों की कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।

Covid outbreak spreads to Beijing authorities closed mall and locked down several housing compounds

गुरुवार को चीन की राजधानी बीजिंग के डोंगचेंग में रैफल्स सिटी मॉल को कोरोना केस सामने आने के बाद सील कर दिया गया। चीन ने बड़े पैमाने पर लॉकडाउन, बड़े पैमाने पर परीक्षण और यात्रा प्रतिबंधों को लागू किया गया है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से डॉमेस्टिक ट्रेवलिंग को लेकर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। सेंट्रल बीजिंग के जिलों चाओयांग और हैडियन में गुरुवार सुबह 6 नए मामले सामने आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वोत्तर जिलिन प्रांत में संक्रमण की चपेट में आए सभी लोगों के करीबियों की जांच की गई है।

बीजिंग यूथ डेली ने बताया कि डोंगचेंग में रैफल्स सिटी मॉल और बीजिंग का एक केंद्रीय जिला सील कर दिया गया है। बुधवार शाम एक व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव होने के बाद चीनी अधिकारियों ने मॉल का दौरा किया था। मॉल में निकासी को बंद कर दिया गया। अंदर के सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को तब तक बाहर जाने की अनुमति नहीं थी जब तक कि उनका परीक्षण नहीं हो गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर साझा किए गए वीडियो में शॉपिंग सेंटर के अंदर टेस्ट के लिए लाइन में खड़े दुकानदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसके अलावा उस मॉल को गुरुवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। देश में कोरोना मामलों के बढ़ने के बाद शीर्ष कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है। चीन में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। नए केस मिलने के बाद सरकार ने उत्तर-पश्चिमी शहर लान्झोउ में पिछले महीने ही लॉकडाउन लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+