चीन में सख्त कोविड नियमों से जनता परेशान, क्वारंटाइन के डर से भाग रहे लोग, वीडियो देखें

शंघाई स्वास्थ्य आयोग उप निदेशक झाओ दंडन के मुताबिक, आईकिया स्टोर को अचानक बंद करने का आदेश ऐसे ही नहीं आया है। कोरोना के मामले को लेकर चीन में हंगामा मच गया है।

शंघाई,15 अगस्त : चीन में कोरोना का कहर जारी है। अभी भी देश के कई इलाकों से कोविड-19 के केस निकल कर सामने आए हैं। वहां के हालात अच्छे नहीं हैं। वहीं, इन सबके बीच देश के व्यस्त शहरों में से एक शंघाई से एक बड़ी ही अजीब खबर निकल कर सामने आ रही है। शहर के एक IKEA स्टोर का यह मामला है। जहां क्वारंटाइन के डर से लोग स्टोर से भागते हुए दिख रहे हैं। यहां स्टोर में कोरोना का मामला सामने आया है।

कोरोना को लेकर मचा हंगामा

कोरोना को लेकर मचा हंगामा

मामला शंघाई के जुहुई जिले की है, जहां एक IKEA स्टोर में एक ग्राहक के साथ आए छह साल के बच्चे में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद वहां हलचल मच गई। खबर के मुताबिक, इस घटना के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने जुहुई जिले में स्थित स्टोर को बंद करने का प्रयास किया। इस दौरान सैकड़ों लोग जबरदस्ती बंद किए जा रहे दरवाजों को खोलकर सड़कों पर भाग खड़े हुए।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडि.या पर शेयर किए गए

घटना के कई वीडियो चीन के ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म वीबो पर साझा किए गए जहां नेटिज़न्स ने देश की सख्त "शून्य-कोविड" रणनीति की आलोचना की। इस साल की शुरुआत में दो महीने के गंभीर लॉकडाउन के बाद, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने उन क्षेत्रों के फ्लैश लॉकडाउन का आदेश दिया है जहां कोरोना के सकारात्मक मामले या उनके करीबी संपर्कों का पता चला है।

क्या कहा शंघाई स्वास्थ्य आयोग उप निदेशक ने

क्या कहा शंघाई स्वास्थ्य आयोग उप निदेशक ने

शंघाई स्वास्थ्य आयोग उप निदेशक झाओ दंडन के मुताबिक, आईकिया स्टोर को अचानक बंद करने का आदेश ऐसे ही नहीं आया है। उन्होंने बताया कि, एक 6 साल का बच्चा जो तिब्बत में ल्हासा का दौरा करके स्टोर में पहुंचा था, वह बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्टोर को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।

 क्वारंटाइन में रहने की सलाह

क्वारंटाइन में रहने की सलाह

झाओ के अनुसार, जो लोग आइकिया स्टोर और आसपास के क्षेत्रों में थे, उन्हें दो दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई। क्वारंटीन से बाहर निकलने के बाद संभावित मरीज को पांच दिनों तक स्वास्थ्य निगरानी में रखे जाने की बात कही गई।

 400 लोगों का पीसीआर टेस्ट करवाने का आदेश जारी

400 लोगों का पीसीआर टेस्ट करवाने का आदेश जारी

शंघाई डेली ने बताया कि, छह साल के बच्चे के संपर्क में आने को लेकर करीब 400 लोगों का पीसीआर टेस्ट करवाने का आदेश जारी किया गया। बता दें कि, 1998 में अपना पहला फ्लैगशिप ज़ुहुई स्टोर खोलने के बाद स्वीडिश फ़र्नीचर रिटेलर Ikea के अब पूरे चीन में 35 आउटलेट हैं। बता दें कि, कोरोना महामारी के कारण चीन की अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ा है। चीन की जनता ने लॉकडाउन का विरोध कर रही है। हालांकि, इसके बावजूद चीन ने कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए शून्य कोविड नीति पर अड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+