1015 फीट ऊंची बिल्डिंग के टॉप पर संबंध बना रहा था कपल, दूर लगे टेलीस्कोप ने खोल दी पोल
नई दिल्ली: ज्यादातर कपल रोमांस के लिए घर या फिर होटल के कमरे को चुनते हैं, लेकिन हाल ही में ब्रिटेन में जो हुआ, उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। वहां पर एक जोड़े ने ऊंची इमारत पर चढ़कर बेशर्मी की हद पार कर दी। उन्हें लग रहा था कि कोई उनकी इस हरकत को देख नहीं रहा, लेकिन सारा मामला उल्ट पड़ गया।

कांच से बनी है इमारत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन में एक 1015 फीट ऊंची इमारत है, जिसका नाम The Shard है। ये इमारत कांच से बनी है और यहां से पूरे शहर का शानदार नजारा दिखता है। हाल ही में वहां पर एक कपल पहुंचा। कुछ देर तो वो वहां पर घूमते रहे और फिर उन्होंने वहां पर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।

वीडियो को लाखों व्यूज
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल The Shard के ऊपरी हिस्से में सेक्स कर रहा था। साथ ही वो वीडियो भी बना रहे थे। बाद में उन्होंने उसे एक एडल्ट साइट पर अपलोड कर दिया। जिस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो में पूरा लंदन शहर दिख रहा, जिससे साफ हो गया कि ये वीडियो वहीं पर फिल्माया गया था।

लंदन ब्रिज पर था टेलीस्कोप
वहीं दूसरी ओर कपल को लग रहा था कि उन्हें कोई देख नहीं रहा, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। वहां से कुछ दूरी पर लंदन ब्रिज मौजूद है। उस पर एक शख्स खड़ा होकर लंदन की खूबसूरती का दीदार कर रहा था। उसके पास टेलीस्कोप था, जब उसने उसके जरिए The Shard की छत को देखने की कोशिश की तो वहां पर उसको कपल सेक्स करता दिखाई दिया। जिसके बाद उनकी पोल खुल गई।

अब होगी कार्रवाई!
आपको बता दें कि The Shard को लंदन की शान है और इसे बनाने में 193 अरब रुपये खर्च हुए थे। इसमें ऑफिस, निजी फ्लैट, रेस्टोरेंट आदि हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को कपल की ये गंदी हरकत पसंद नहीं आई। वो लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जल्द ही इस कपल के बिल्डिंग में घुसने पर बैन लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications