Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कब्रिस्तान में प्रेमी जोड़े ने करवाया प्री-वेडिंग फोटोशूट, कब्र में लेटा दूल्हा, नकली अंतिम संस्कार

थाइलैंड में एक कबल ने कब्रिस्तान की थीम पर प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है, जिसमें एक थीम अंतिम संस्कार का भी है।

बैंकॉक, जनवरी 10: पिछले कई सालों से शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ा है और कपल अलग अलग रोमांटिक जगहों पर जाकर फोटोशूट करवाते हैं। फोटोशूट करवाने के लिए कपल अलग अलग आकर्षक जगह जाते हैं और मनमोहन थीम चुनते हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे भी लोग मौजूद हैं, जो अलग करने के चक्कर में कुछ अजीब ही कर बैठते हैं। बैंकॉक में एक कपल ने कब्रिस्तान के थीम में फोटोशूट करवाया है।

कब्रिस्तान में फोटोशूट

कब्रिस्तान में फोटोशूट

बैंकॉक के युवा जोड़े का प्री-वेडिंग फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है और लोग डरावने फोटोशूट पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्री वेडिंग फोटोशूट के दौरान दुल्हे ने 'मर जाने' की एक्टिंग की और दुल्हन उसका नकली 'अंतिम संस्कार' करती नजर आई।

बैंकॉक का रहने वाला है कपल

बैंकॉक का रहने वाला है कपल

कब्रिस्तान के थीम पर प्री वेडिंग फोटोशूट करवाने वाला ये कपल बैंकॉक का रहने वाला है और 32 साल के थाई ग्राफिक्स डिजाइनर नॉन्स कोंगचॉ ने अपनी होने वाली पत्नी के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है। जैसे ही इस कपल ने फेसबुक पर अपने प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें डाली, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दूल्हा नॉन्स कोंगचॉ और उसकी होने वाली पत्नी की तस्वीर को हजारों लोग शेयर कर चुके हैं।

अंतम संस्कार का बनाया थीम

अंतम संस्कार का बनाया थीम

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, ग्राफिक्स डिजाइनर दूल्हा नॉन्स कोंगचॉ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक कब्रिस्तान में मौजूद हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने शादी का गाउन पहन रखा है, जबकि दूल्हा चांदी के रंगों का सूट पहन रखा है और वो अलग अलग थीम के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि, वो एक 'भुतिया खंडहर' के पास हैं और एक दूसरे की आंखों में आंखे डालकर रोमांस कर रहे हैं।

ताबुत पकड़कर 'मैरी मी'

ताबुत पकड़कर 'मैरी मी'

वहीं, एक तस्वीर में दूल्हा नॉन्स कोंगचॉ के हाथ में एक ताबूत देखा जा रहा है, जिसके जरिए वो अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। ताबूत पर 'मैरी मी' लिखा हुआ है। वहीं, तस्वीर के बैकग्राउंड में धुआं उठते हुए दिख रहा है, मानो कोई लाश जल रही है। वहीं, एक तरह एक महलनुमा बिल्डिंग दिख रहा है, जो किसी भुतहा किले को दर्शा रहा है।

कब्र में लेटा है दूल्हा

कब्र में लेटा है दूल्हा

वहीं, एक तस्वीर में दूल्हे को कब्र में लेटा हुआ देखा जा रहा है और वो अपनी हाथ जोड़े हुआ मुस्कुरा रहा है। जबकि उसकी प्रेमिका को भी कब्र में ही बैठा हुआ देखा जा सकता है, जो दूल्हे के कफन को पकड़ी हुई दिख रही है, वहीं दूल्हे के हाथ बंधे हुए दिख रहे हैं, जबकि दुल्हन का चेहरा नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही दूल्हे ने प्री-वेडिंग फोटोशूट की इन तस्वीरों को साझा किया, लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी और कुछ लोगों ने दूल्हे को इन तस्वीरों के लिए काफी भला-बुरा भी कहा है और इसे 'पागलपन' बताया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

लोगों की प्रतिक्रियाएं

कब्रिस्तान में प्री-वेडिंग फोटोशूट की ये तस्वीरें काफी डरावनी और मनहूस लग रही हैं और शादी जैसे पवित्र और खुशी के मौके पर कब्रिस्तान के थीम में फोटो शूट करवाना किसी के गले से उतर नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों की जमकर आलोचना की जा रही है और कुछ लोगों ने इस कपल को 'चेतावनी' भी दी है और कहा है कि, 'ये फोटोशूट काफी मनहूस है'। वहीं, एक यूजर ने कहा है कि, 'शादी खुशी का मौका है और ऐसे मौके पर अंतिम संस्कार की थीम रखना काफी खराब है और ये काफी अशुभ लग रहा है'। वहीं, एक यूजर ने कहा कि, 'इस तरह का मजाक बिल्कुल ठीक नहीं होता है क्योंकि अदृश्य शक्तियां भी आपको देख रही होती हैं'।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+