पाकिस्तान: कमरे में अकेला देख पिता ने बेटी और प्रेमी को रस्सियों से बांधा, सिर काटकर नृशंस हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक शख्स ने कथित तौर पर बेटी और उसके प्रेमी की सिर काटकर हत्या कर दी। लड़की अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां उसे लड़की के पिता और उसके चाचा ने देख लिया। लड़की के पिता और चाचा ने मिलकर दोनों के सिर काट दिए, जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला पंजाब प्रान्त के एटोक जिले के एक गांव का है।

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, लड़का जब लड़की के घर में था तो उसके पिता और चाचा ने दोनों को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया और धारदार हथियार से उनकी गरदन पर वार किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
मृतक लड़के की उम्र 21 साल जबकि लड़की की उम्र 18 साल बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी लड़की के पिता मसूद और उसके चाचा वहीद ने 'इज्जत' की खातिर बेटी और उसके प्रेमी की जान लेने की बात कही है। पाकिस्तान से पहले भी इस तरह से 'इज्जत' के नाम पर प्रेमी जोड़ों और बेटियों की हत्या की खबरें आती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications