दुनिया के सबसे ज़्यादा अरबपतियों वाले देश
आप कब होंगे अरबपतियों की सूची में शामिल? इसका जवाब एक रिपोर्ट से मिल सकता है जिसके मुताबिक जब आपके पास 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा पैसा होगा.
और अगर आपके पास इतना पैसा हो तो आप कहां रहना पसंद करेंगे?
इसी को लेकर नाइट फ्रेंक एलएलपी एजेंसी 2009 से जानने की कोशिश कर रही है. ये एजेंसी एक रियल एस्टेट एजेंसी और कंसल्टेंसी है जिसकी स्थापना 1896 में लंदन में हुई थी.
इस एजेंसी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 50 करोड़ डॉलर की संपत्ति वाले ज़्यादातर लोग उत्तर अमरीकी महाद्वीप में रहते हैं और उसमें भी सबसे ज़्यादा अमरीका और कनाडा में (31.8%).
इसके बाद एशिया का नंबर है (28.1%) और फिर यूरोप (25.4%) में.
बाकी बचे 15 फ़ीसदी मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, राष्ट्रमंडल के स्वतंत्र देश (सीआईएस), लैटिन अमरीका और अफ़्रीका में मिलते हैं.
इस रिपोर्ट को बनाने के लिए एजेंसी ने वेल्थ-एक्स नाम की एक अंतरराष्ट्रीय डेटा कंपनी से जानकारी ली है. ये डेटा कंपनी कई लक्ज़री ब्रांड, एनजीओ और शिक्षण कंपनियों के साथ काम करती है.
इसके अलावा रिपोर्ट के लिए जानकारी दुनिया के 500 बड़े बैंकों पर हुए सर्वे से जुटाई गई है. ये 500 बैंक दुनिया के 50 हज़ार लोगों के साथ काम करते हैं जिनकी कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर है.
टॉप 10 अरबपतियों के देश
इस रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 देशों में अमरीका, चीन, जर्मनी, जापान, हॉन्ग कॉन्ग, कनाडा, स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, रूस, सीआईएस देश और ब्रिटेन आते हैं.
हालांकि अमरीका और दूसरे स्थान वाले चीन के अरबपतियों की संख्या में काफ़ी अंतर है. अमरीका में चीन के मुक़ाबले 1,340 अरबपति ज़्यादा हैं. अमरीका में अरबपतियों की तादाद 1,830 है.
इस लिस्ट में भारत भी 200 अरबपतियों के साथ ग्यारहवें स्थान पर है.
साल 2016 और 2017 के बीच अरबपतियों का संख्या सबसे ज़्यादा हॉन्ग कॉन्ग (23 फीसदी) में बढ़ी. वहीं ब्रिटेन में 4 फीसदी अरबपति कम भी हुए.
भारत में 2016 और 2017 के बीच 18 फ़ीसदी अरबपति बढ़ गए.
एक ये ज़्यादा घर
हम ये साफ़ कर दें कि आमतौर पर अरबपतियों के पास एक से ज़्यादा प्रॉपर्टी होती है और वे दुनिया में कई जगह रहते हैं.
इस रिपोर्ट के लिए जिन 500 प्राइवेट बैंकर्स को इंटरव्यू किया गया, उन्होंने बताया कि 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा संपति वाले ग्राहकों के कम से कम 3 घर हैं, जिसमें मुख्य और अतिरिक्त रिहायशी घर शामिल हैं.
इन सभी में एक से ज़्यादा मुख्य घर वाले अरबपति सबसे ज़्यादा मध्य एशिया में थे. औसतन चार घर वाले. सबसे कम मुख्य घर वाले अफ़्रीकी अरबपति हैं जिनके पास औसतन दो घर हैं.
इसके साथ-साथ अरबपतियों के पास दो पासपोर्ट होना यानी दो देशों की नागरिकताएं होना आम है.
इस रिपोर्ट के मुताबिक सभी रूसी बैंक ग्राहकों में से 58 फीसदी के पास दो पासपोर्ट थे. 41 फीसदी लैटिन अमरीकी और 39 फीसदी मध्य एशियाई लोगों के पास दो नागरिकताएं थीं.
अमेज़न का बॉस: पुरानी किताबें बेचने से लेकर धनकुबेर बनने तक
लिस्ट में कौन-कौन है?
नाइट फ़्रेक एलएलपी की लिस्ट काफ़ी चुनिंदा है.
इस लिस्ट में 2,208 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ डॉलर है और फोर्ब्स 2018 लिस्ट में भी उन्हें जगह दी गई है.
उदाहरण के तौर पर जेफ़ बेज़ोस, बिल गेट्स और वॉरन बफ़ेट जो इस साल फोर्ब्स लिस्ट में टॉप पर हैं.
बाकी दुनिया से अमीर कैसे हैं नॉर्वे के युवा
ये हैं दुनिया के 10 सबसे दौलतमंद और ग़रीब देश
आप जानते हैं कि अमीर असल में कितने अमीर हैं
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications