Coronavirus: अमेरिका ने भारत में अपने नागरिकों से कहा- हर हाल में मानने होंगे Lockdown के नियम

वॉशिंगटन। अमेरिका ने भारत में रह‍ रहे अपने नागरिकों से कहा है कि वे 21 दिनों तक लगाए गए लॉकडाउन का हर हाल में पालन करें। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था जो कि तीन हफ्तों तक चलेगा। अमेरिका ने इस तरफ भी इशारा किया है कि वह भारत से अपने नागरिकों को निकालने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का प्रशासन भारत सरकार से इस बाबत चर्चा कर रहा है।

donald-trump

पीएम मोदी ने घोषित किया 21 दिनों का लॉकडाउन

भारत में अमेरिकी दूतावास की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है, '24 मार्च को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 15 अप्रैल 2020 तक के लिए पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है ताकि कोविड 19 को फैलने से रोका जा सके। अमेरिकी नागरिकों को भारतीय कानून का पालन करने की जरूरत है और उन्‍हें अधिकारियों की तरफ से दिए जाने वाले निर्देशों को भी मानना पड़ेगा।' दूतावास की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी कर ये निर्देश जारी किए गए हैं। 21 दिनों का जो लॉकडाउन घोषित किया गया है उसमें विदेशी नागरिकों समेत भारतीय नागरिकों की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की आपूर्ति होती रहेगी। मगर सभी प्राइवेट बिजनेस जिसने होटल और कंपनियां शामिल हैं, उन्‍हें बंद कर दिया गया है। अथॉरिटीज की तरफ से सिर्फ कुछ लोगों को लॉकडाउन के दौरान निकलने की छूट दी गई है।

अमेरिकी नागरिकों को निकालने की तैयारी

अमेरिकी दूतावास की तरफ से नागरिकों को निर्देशों के पालन का आदेश तो दिया गया है मगर यह भी कहा गया है कि कर्फ्यू के वास्‍तविक मानक अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो सके है। दूतावास ने इस बात की जानकारी भी दी है कि दूतावस की तरफ से भारतीय अथॉरिटीज से अनुरोध किया गया है कि वे सभी अमेरिकी नागरिकों को लॉकडाउन के दौरान भी उनके होटलों में रहने की इजाजत दें। वहीं यह भी बताया गया है कि अमेरिकी नागरिकों को भारत से निकालने के लिए फ्लाइट्स का इंतजाम किया जा रहा है। एक बार यह प्रक्रिया पूरी जाने पर नागरिकों को सुरक्षित रास्‍ते से एयरपोर्ट तक ले जाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+