कोरोना वायरस: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी मिली

कोरोना वायरस: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी मिली

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमण पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बताया गया है कि जॉनसन की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और वो रिकवर कर रहे हैं जिसके बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि अभी वो दफ्तर नहीं जा सकेंगे। उनको अभी आइसोलेशन में ही रहना होगा।

Recommended Video

    Coronavirus: Hospital से डिस्चार्ज हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री Boris Johnson | वनइंडिया हिंदी
    बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी मिली, coronavirus, britain, UK, england, Boris Johnson, बोरिस जॉनसन, ब्रिटेन, कोरोना वायरस

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात 27 मार्च को सामने आई थी। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको आइसोलेशन में रखा गया था। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद 6 अप्रैल को उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उनको आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। 55 साल के जॉनसन 10 अप्रैल को आईसीयू से बाहर आ गए थे। जिसके बाद आज (12 अप्रैल) को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    बोरिस जॉनसन के अलावा ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को भी कोरोना संक्रमण हो चुका है। 71 साल के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रिंस चार्ल्स को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है। इंग्लैंड कोरोना से काफी ज्यादा प्रभावित है। वहां अब तक कोरोना से 9875 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की तादाद डेढ़ लाख से ज्यादा हो गई है। कोरोना से अब तक 109,785 लोगों की जान गई है। वहीं इससे 17 लाख, 92 हजार लोग संक्रमित हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 20,580 लोगों की जान गई है।

    रविवार तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 8356 केस सामने आए हैं। अब तक देश में इससे 273 लोगों की जान इससे जा चुकी है। 7367 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक 653 लोग कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में 1761 लोग संक्रमित हैं और 127 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद दिल्ली में 1069 लोगों को संक्रमण पाया गया है, 19 की मौत हुई है। तमिलनाडु में 969 मरीज मिले हैं और 10 मौत हुई हैं। राजस्थान में 700, तेलंगाना में 504, मध्य प्रदेश में 532 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। भारत में बीते एक हफ्ते में बहुत तेज गति से कोरोना के मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+