थाईलैंड ने 46 देशों के यात्रियों के लिए खत्म किया क्वारंटीन नियम, भारत शामिल नहीं

बैंकॉक , 22 अक्टूबर: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए थाईलैंड ने दूसरे देशों से आने वाले नागरिकों के लिए नियमों में सहूलियत दी है। थाईलैंड सरकार ने शुक्रवार को 45 देशों के यात्रियों के लिए क्वारंटीन के नियम को खत्म कर दिया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, भूटान, कनाडा, सिंगापुर और चीन जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के यात्रियों को थाइलैंड जाने के बाद अब क्वारंटीन रहने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि भारत इन देशों में शामिल नहीं है। भारतीय यात्रियों को थाईलैंड जाने पर सात दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद ही उनको बाहर घूमने की इजाजत मिलेगी।

 थाईलैंड ने 46 देशों के नागरिकों के लिए खत्म किया क्वारंटीन

थाईलैंड ने बहरीन, बेल्जियम, भूटान, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कंबोडिया, कनाडा, चिली, चीन, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड,आयरलैंड, इजराइल, इटली, जापान, लातविया, मलेशिया, माल्टा, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूएई, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया और हांगकांग के यात्रियों को क्वारंटीन फ्री यात्रा की इजाजत दी है।

थाईलैंड ने अभी तक 10 देशों को क्वारंटीन फ्री यात्रा की इजाजत दी थी, जो अब 45 कर दी गई है। कोरोना की मार के चलते मुश्किल से गुजर रहे देश के टूरिज्म सेक्टर को मजबूती देने के लिए ये फैसला लिया गया है। क्वारंटीन फ्री यात्रा के ये नियम 1 नवबंर से लागू होंगे। थाईलैंड में यह छूट उनको ही मिलेगी, जिन्होंने वैक्सीन ली है। जिन नागरिकों ने वैक्सीन की पूरी डोज नहीं ली है, उन्हें थाईलैंड जाने पर पहले की तरह ही अनिवार्य रूप से क्वारंटीन में रहना होगा।

इंडोनेशिया के बाली जा सकेंगे भारतीय

पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शुमार इंडोनेशिया का बाली भी अब सैलानियों के लिए खोल दिया है। भारत समेत लगभग 19 देशों के सैलानी अब बाली आइलैंड में घूम सकेंगे। जिन देशों में महामारी की संक्रमण दर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के मुताबिक 5 फीसदी या उससे नीचे है, उनके नागरिकों को बाली में प्रवेश की इजाजत होगी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+