चीन: चीन में होटल ढहा, रखे गए थे कोरोना के मरीज, 70 फंसे

बीजिंग। चीन के पूर्वी फुजियान प्रांत में शनिवार को एक बहुमंजिला होटल ढह गया। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 70 से अधिक लोग होटल के अंदर फंसे हुए हैं। क्वांझू शहर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, सिनजिया होटल शाम 7:30 बजे अचनाक से ढह गया। होटल से 23 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाला वहीं प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस होटल को कोरोना वायरस फैलने के बाद अस्थायी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

Coronavirus quarantine Hotel collapse traps 70 people in eastern China

चिनझोऊ शहर में शनिवार को एक होटल की बिल्डिंग ढह गई। पीपुल्स डेली के अखबार ने बताया कि 80 कमरों वाले होटल में कोरोनो वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा था। हाल ही में इसे अस्थायी सेंटर के तौर पर बनाया गया था। यहां संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, 70 लोग मलबे में फंस गए, जबकि रेस्क्यू टीम ने इनमें से 23 को निकाल लिया। कई लोगों के मरने की आशंका है।

राहत और बचाव दल घटना स्थल पर मौजूद है। अब तक 23 लोगों को मलबे से निकालने में सफलता मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग के ढहने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल लोगों को सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+