US पहुंचा Coronavirus का नया वैरिएंट, मिली चौंकाने वाली जानकारी- मरीज की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं

वाशिंगटन। Coronavirus New Variant in US: ब्रिटेन में सबसे पहले पाया गया कोरोना वायरस का नया वैरिएंट अब दूसरे देशों में भी मिलना शुरू हो गया है। अब अमेरिका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। अमेरिका में कोलोरेडो में ऐसा पहला मामला सामने आया है जहां एक 20 वर्षीय युवक में इस नए वैरिएंट का वायरस पाया गया है। इस वायरस के मिलने के बाद अब अधिकारियों के इसे देश में फैलने को लेकर चिंता सताने लगी है।

Recommended Video

    Coronavirus New Variant: America पहुंचा नया वैरिएंट, मिली चौंकाने वाली जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    कोलोरेडो के गवर्नर जेरेड पोलिस ने ट्वीट कर बताया कि राज्य प्रयोगशाला ने रिपोर्ट में पाया है कि मरीज में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट B111 पाया गया है। इसकी जानकारी अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) दो दे दी गई है।

    युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
    जिस युवक में यह वायरस पाया गया है उसकी हाल में कोई यात्रा नहीं की है जिसने अधिकारियों को और परेशान कर दिया है। अधिकारियों के लिए ये पता लगाना सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि युवक में यह वायरस कहां से पहुंचा है और इस आधार पर दूसरे लोगों को सतर्क करना है। कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट अभी तक फैल रहे अन्य वैरिएंट की तुलना में 70 फीसदी तक अधिक संक्रामक है। साथ ही अभी यह भी नहीं पता चला है कि जो वैक्सीन दी जा रही है वह इस नए स्ट्रेन पर असरदार होगी या नहीं। युवक को आइसोलेशन में रखा गया है।

    गवर्नर जेरेड ने कहा "इस नये कोविड वायरस के बारे में अभी ऐसा बहुत कुछ है जो हम नहीं जानते हैं लेकिन ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दुनिया को चेतावनी दी है कि यह पहले की तुलना में अधिक संक्रामक है। कोलराडो के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्रमुखता है। हम इस केस को बहुत नजदीक से देख रहे हैं।"

    कई देशों में पहुंच चुका
    कोविड वायरस का नया वैरिएंट अब तक कई देशों में फैल चुका है। इनमें सिंगापुर, आस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका का पड़ोसी कनाडा तक शामिल है। सीडीसी ने पिछले सप्ताह ही आशंका जताई थी कि अमेरिका में भी शायद ये वायरस पहुंच चुका है और कुछ ही समय में ये सामने आ जाएगा।

    24 दिसम्बर को ट्रंप प्रशासन ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस से निगेटिव होने का प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी कर दिया था। वहीं हांगकांग और कनाडा ब्रिटेन से यात्रियों के आने पर रोक लगा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+