Covid-19: ब्रिटेन में मिला वैरिएंट पहुंच रहा दूसरे देशों में, सिंगापुर में मिला पहला केस

सिंगापुर। Coronavirus New Strain In Singapore: कोरोना वायरस लगातार अपना वैरिएंट बदल रहा है। अभी दुनिया ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के वैरिएंट से एक बार फिर से दहशत में है। इसके फैलने से रोकने के लिए सभी देश पूरी तरह से एहतियात बरत रहे हैं लेकिन इसका फैलना शुरू हो चुका है। इस बीच सिंगापुर में भी वैज्ञानिकों को ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस वैरिएंट का पहला केस मिला है।

Coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus Variants: Moderna कंपनी ने कहा- New Strain पर भी असरदार होगा Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 17 दिसम्बर के बाद से यूरोप से पहुंचने वाले कोविड-19 के मामलों का परीक्षण किया गया जिसमें 17 वर्षीय लड़की में B117 वैरिएंट का कोविड वायरस पाया गया है जबकि 11 अन्य लोगों में इसके प्राथमिक लक्षण पाए गए हैं। जिस लड़की में ये वायरस मिला है वह ब्रिटेन में पढ़ाई कर रही थी और 6 दिसम्बर को सिंगापुर पहुंची थी। 8 दिसम्बर को वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी।

    सिंगापुर हुआ सतर्क
    मंत्रालय ने बताया कि जैसे ही वह सिंगापुर पहुंची थी उसे आइसोलेशन में कर दिया गया था। ताकि उससे यह वायरस किसी और में न फैले। आगे कहा गया है कि ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि B117 वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा हो।

    कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सिंगापुर के लिए चुनौती बन सकता है। देश में ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें पिछले 14 दिनों में देश में पहुंचने वाले या फिर यहां से गुजरने वाले, दोनों शामिल हैं।

    सिंगापुर की कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत में इसके संक्रमण की गति कम करने में सफलता के लिए काफी सराहना की गई थी।

    ब्रिटेन में लागू हैं प्रतिबंध
    ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मिलने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश भर में कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पहले पाए गए वैरिएंट की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+