WHO ने बताया, दुनिया में फैल रहे हैं Coronavirus के कितने वैरिएंट ?

नई दिल्ली। Coronavirus Mutation: अगर आपको लगता है कि ब्रिटेन में पाया गया नया वायरस ही कोरोना का अकेला म्यूटेटेड वायरस हैं तो इसे दुरुस्त कर लीजिए। दरअसल दुनिया भर में इस समय कोरोना वायरस के 4 वैरिएंट फैले हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ये जानकारी दी है।

Recommended Video

    WHO ने बताया, दुनिया में फैल रहे हैं Coronavirus के 4 Variant | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    डब्ल्यूएचओ के मुताबिक नवम्बर 2019 में चीन के वुहान में पहला केस मिलने के बाद अब तक ये वायरस कई म्यूटेशन (संरचना में परिवर्तन) कर चुका है और वर्तमान में इस वायरस के 4 वैरिएंट दुनिया भर में संक्रमण फैला रहे हैं।

    चीन में मिला पहला म्यूटेशन
    SARS-CoV-2 वैरिएंट का पहला लक्षण जीन इनकोडिंग में D614G के साथ पहली बार 2020 की जनवरी के अंत में फरवरी की शुरुआत में देखा गया था। कई महीने में D614G ने म्यूटेशन करके खुद को SARS-CoV-2 स्ट्रेन में बदल लिया जो चीन में पहचाना गया। ये म्यूटेशन जून 2020 के बाद पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से फैला।

    अध्ययन से पता चलता है कि कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन के चलते इसके संक्रमण में तेजी आई। हालांकि इससे वायरस के चलते बीमारी की गंभीरता पर कोई असर नहीं पड़ा है। दूसरे वायरस की पहचान के बाद तीसरा म्यूटेशन अगस्त और सितम्बर में देखा गया। ऐसी आशंका जताई जाती है कि इसका म्यूटेशन ऊदबिलाव में हुआ और वहां से ये इंसानों में पहुंचा। ये डेनमार्क में सबसे पहले देखा गया। 12 सितम्बर तक इस वैरिएंट के 12 केस पाए गए थे।

    इसके बाद 14 दिसम्बर को ब्रिटेन में नए वायरस का पता चला जिसे SARS-CoV-2 VOC 202012/01 नाम दिया गया। जब इसके जेनेटिक का अध्ययन किया गया तो इसे SARS-CoV-2 से अलग पाया गया जो उस समय ब्रिटेन में फैल रहा था। इस रिपोर्ट से वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई। धीरे-धीरे ये वायरस तेजी से असर फैलाने लगा। 30 दिसम्बर तक ब्रिटेन में मिला ये नया वायरस ब्रिटेन के बाहर 31 दूसरे क्षेत्रों में फैल चुका था।

    18 दिसम्बर को दक्षिण अफ्रीका में एक नये वैरिएंट का पता चला जो देश के तीन राज्यों में तेजी से फैल रहा था। इसे 501Y.V2 नाम दिया गया। ब्रिटेन में जो वैरिएंट पाया गया था उसमें भी 501Y.V2 का म्यूटेशन हुआ था लेकिन जेनेटिक अध्ययन में ये पता चला कि अफ्रीका में मिला 501Y.V2 वैरिएंट बाकी स्ट्रेन से अलग है। दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस का वैरिएण्ट अभी तक 4 देशों में मिल चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+