Video: कोरोना संकट पर इमरान खान से बोले जावेद मिंयादाद, हमारी तो किस्मत में यही है बचपन से, बस मांगते ही रहो
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान बुरी तरह से मुश्किलों का सामना कर रहा है। पाकिस्तान ना सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं, पैसे बल्कि तमाम जरुरी सेवाओं के लिए जूझ रहा है। कैश संकट से जूछ रहे पाकिस्तान ने आईएमएफ की ओर से1.39 अरब डॉलर का कर्ज दिया गया है। पाक सरकार को यह कर्ज कोरोना संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बेहतर रखने के लिए दिया गया है। यही नहीं पाक तमाम अलग-अलग संस्थाओं, देशों से भी आर्थिक मदद की उम्मीद लगाए बैठा है। आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद का बयान काफी वायरल हो रहा है।

हम तो बचपन से मांगते ही आ रहे हैं
टीवी कार्यक्रम में जावेद मियांदाद के अलावा खुद प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद थे। जावेद मियांदाद से जब फंड रेजिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री इमरान खान से यही कहना चाहूंगा कि हमारी तो किस्मत में ही यही रह गया है बस मांगते ही रहो। बचपन से ही जबसे हमने खेलना शुरू किया, हॉस्पिटल बनाए, बस मांगते ही रहे। मैं पीएम से कहूंगा कि जो खाने वाले थे वो तो निकल गए, किसी ने मुल्क का सोचा नहीं, अब मुझे उम्मीद है कि अब पाकिस्तान अच्छे हाथ में है।

आपको पता है मैं कैल्कुलेटर हूं
जावेद ने कहा कि मैं इमरान खान से कहना चाहूंगा कि वह मेरे साथ एक बार मुलाकात कर लें। यहां तक कि मेरे पास वो आइडिया है जिससे पाकिस्तान का पूरा कर्जा उतर जाएगा, आपको पता है कि मैं कैल्कुलेटर हूं। ये सारी चीजें जागरुकता की बात है। इस मुल्क की हकीकत ये है कि यह वायरस को रोक ही नहीं सकता है। जबतक आप अपने आप को नहीं समझाएंगे, अपने आप से बात नहीं करेंगे कि बाहर नहीं जाना, लोग मजबूर हालात में मर गए। दुनिया में जो पीएम होता है वह सिर्फ देखभाल करता है, देश को आवाम चलाती है।

10 हजार से अधिक संक्रमित
बता दें कि पाकिस्तान की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। यहां कोरोना संक्रमित मामले 10 हजार को पार कर गए हैं। अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं। गुरुवार को 24 घंटों में 742 नए मामले सामने आए हैं। यहां 224 लोगों की मौत हो गई है। यहां के तमाम धार्मिक नेताओँ से अपील की जा रही है कि वह लॉकडाउनक के उपायों का पालन करें। पाक के अखबार की मानें तो चीन की प्रमुख दवा कंपनी ने कोरोना के टीके के परीक्षण के लिए पाक को सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि पाक की ओर से अभी तक इसका फैसला नहीं लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications