इटली में कोरोना के कहर से अबतक 7000 से ज्‍यादा लोगों की मौत

इटली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7503 हो गई है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जारी वक्तव्य के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 683 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार की तुलना में कोरोना से मरने वालों की संख्या में कुछ कमी आई है। मंगलवार को इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से 743 लोगों की मौत हुई थी।

इटली में कोरोना के कहर से अबतक 7000 से ज्‍यादा लोगों की मौत

वक्तव्य के अनुसार बुधवार को इटली में कोरोना संक्रमण के 5210 नए मामले सामने आए हैं जिससे अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 74386 हो गई है, इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है और जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इटली में अब तक कोरोना के 9362 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। गौरतलब है कि इटली का लोम्बार्डी प्रांत इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित है।

भारत में अबतक कोरोना वायरस से 13 मौतें

Recommended Video

    Coronavirus: India में 600 के पार मरीजों का आंकड़ा, ये 15 शहर सबसे ज्यादा प्रभावित | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है, वहीं कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 पहुंच गया है। मरीजों की बात करें तो इसमें 602 भारतीय नागरिक, 47 विदेशी नागरिक, ठीक हो चुके 43 लोग शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+