COVID-19: अमेरिका में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक दिन में सामने आए 34700 नए केस
नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस महामारी से दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में तांडव मचाया हुआ है। दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है, यहां अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 23,91,336 हो चुकी है जबकि महामारी से अब तक 1,22,985 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा संयोजित आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को अमेरिका में संक्रमण के 34700 मामले सामने आए। यह आंकड़े बुधवार को जारी किए गए हैं।

Recommended Video
गौरतलब है कि अमेरिका में इतने अधिक कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े स्तर पर किए जा रहे कोरोना टेस्टिंग को बताया था। मंगलवार को 34700 नए केस आने के बाद से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले सिर्फ दो ही बार ऐसा हुआ जब अमेरिका में एक दिन में संक्रमण के इससे ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई हो। 9 और 24 अप्रैल, 2020 को ही रिकॉर्ड 36,400 मामले दर्ज किए गए थे। अमेरिका में पिछले छह सप्ताह से कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई, लेकिन कुछ दिनों से नए मामलों में तेजी आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में कोरोना हॉटस्पॉट में शामिल न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी जैसे घनी आबादी वाले शहरों में कोरोना के नए मामले कम हुए हैं लेकिन अब वायरस दक्षिण और पश्चिम फैल रहा है। नेवाडा, टेक्सास, एरिजोना, कैलिफोर्निया, और मिसिसिपी समेत कई राज्यों में एक दिन में सर्वाधिक मामले दर्ज किये गए। बता दें कि कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है उसके बाद ब्राजील, रूस और भारत का नंबर आता है। दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 92,37,691 मामले सामने आए हैं जबकि 4,76,911 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: सावधान! कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस गंभीर बीमारी को नजरअंदाज कर रहे कई देश, सर्वे में भयानक परिणाम












Click it and Unblock the Notifications