रूस में कोरोना से अब तक की सबसे ज्यादा मौतें, राष्ट्रपति पुतिन ने किया एक हफ्ते की छुट्टियों का ऐलान

रूस में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, राष्ट्रपति पुतिन ने की एक हफ्ते की छुट्टियों की घोषणा

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़े हैं, देश में रिकॉर्ड संख्या में कोविड से मौते हुई हैं। कोरोना के मामलों और मौतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में कोविड संक्रमण रोकने के लिए एक हफ्ते की छुट्टियों का ऐलान किया है। एक हफ्ते तक दफ्तर बंद रहेंगे और कर्मचारियों को नहीं बुलाया जाएगा। ये छुट्टियां पेड (इन दिनों का वेतन मिलेगा) होंगी। इसके अलावा भी कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं, जिससे लोग घरों में ही रहें और बाजारों में भीड़भाड़ ना हो। खासतौर से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक होगी।

रूस में मौत के सबसे ज्यादा नंबर

रूस में मौत के सबसे ज्यादा नंबर

रूस के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में 1,028 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से मौतों की ये संख्या एक रिकॉर्ड है। मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से रूस में 24 घंटे में मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिसके बाद रूस की केबिनेट ने एक हफ्ते की छुट्टियां और दूसरी पाबंदियों पर फैसला लिया है। जिसे राष्ट्रपति पुतिन की सहमति भी मिल गई है। 30 अक्टूबर से ये छुट्टियों का ये सप्ताह शुरू होगा। मॉस्को में गर्मियों के बाद पहली बार कोविड संबंधी पाबंदियां लागू की गई हैं

रूस ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

रूस ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

रूस में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के आंकड़ों के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देने और 24 घंटे में 33 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिलने से विश्वभर की चिंताएं बढ़ी हैं। रूस में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा सवा दो लाख से ज्यादा हो गया है जो कि यूरोप में सबसे ज्यादा है। ऐसे में दुनिया इस बात को लेकर चिंतित है कि कहीं ये तीसरी लहर की शुरुआत तो नहीं है।

 रूस और दुनिया में कोरोना की स्थिति

रूस और दुनिया में कोरोना की स्थिति

दुनियाभर में कोरोना के मामले कुल मामले 24 करोड़ के पार पहुंच गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 49 लाख के पार पहुंच गई है। दुनिया में इस समय कोरोना के साढ़े 17 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। वहां कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या साढ़े चार करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गई हैं। भारत में कोरोना केस तीन करोड़ के पार पहुंच गए हैं और मौत का आंकड़ा साढ़े चार लाख के पार पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना के केस दो करोड़ के पार पहुंच गए हैं और इससे मौतों का आंकड़ा 6 लाख पर पहुंच गया है। इसके बाद यूके में 84 लाख केस हैं और इसके बाद रूस में 80 लाख से ज्यादा कोरोना केस अब तक मिले हैं। रूस में सवा दो लाख से ज्यादा मौतें कोविड से हुई हैं। जो अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+