Coronavirus: चीन में वायरस की वजह से 170 लोगों की मौत, 7700 से ज्‍यादा लोगों में संक्रमण

बीजिंग। चीन में खतरनाक कोरोनावायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 170 तक पहुंच गया है। गुरुवार को चीन के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि इस बीमारी से अब तक 7700 से ज्‍यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) के डीजी टेडरॉस एडहैनामो गेब्रेइसेस ने कहा है कि स्थिति बहुत ही चिंताजनक बनी हुई है।

china-virus

16 देशों तक फैला कोरोनावायरस

चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन (एनएचसी) की तरफ से बताया गया है कि 1370 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। 12,167 लोगों में इस वायरस के लक्षण पाए गए‍ हैं। बीजिंग में अब तक 111 लोगों में वायरस की पुष्टि की गई है। वहीं शंघाई में भी 100 से ज्‍यादा लोगों में इनफेक्‍शन देखा गया है। हुबेई प्रांत में अकेले मरने वालों का आंकड़ो 160 के पार हो गया है और वुहान जो इस वायरस का केंद्र है, वहां पर वायरस तेजी से फैल रहा है। वायरस अब तक दुनिया के 16 देशों में अपनी दस्‍तक दे चुका है। स्थिति के बारे में जेनेवा स्थित इंटरनेशनल हेल्‍थ रेगुलेशंस इमरजेंसी कमेटी को फिर से इस बारे में इत्तिला किया गया है।

कमेटी को सलाह दी गई है कि वह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर इसे हेल्‍थ इमरजेंसी घोषित करे। संगठन की तरफ से कहा गया है कि वह इस बात पर भी नजरें बनाए हुए है कि आखिर चीन इस समस्‍या से निबटने के लिए क्‍या कर रहा है। भले ही चीन के बाहर इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्‍या कम हो मगर यह बड़े स्‍तर पर फैलकर दुनिया भर में महामारी का रूप ले सकने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+