अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव केस 30 लाख के पार, दुनिया में कुल 5.46 लाख लोगों की मौत

वाशिंगटन। दुनिया भर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगभग सभी देश इस जानलेवा वायरस की चपेट में हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में कोरोना से अबतक 1 करोड़ 19 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 5 लाख 46 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 68 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से 30 लाख 97 हजार से ज्यादा से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 13 लाख 54 हजार से ज्यादा है।

अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव केस 30 लाख के पार, दुनिया में कुल 5.46 लाख लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 50 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 422,851 केस सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,267 लोग मारे गए हैं। इसके बाद कैलिफॉर्निया में 277,433 कोरोना मरीजों में से 6,445 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा न्यू जर्सी, टेक्सस, मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, फ्लोरिडा भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

अमेरिका के 8 सांसद कोरोना संक्रमित

अमेरिका के मिसिसिपी के कम से कम आठ सांसदों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से लेफ्टिनेंट गवर्नर डेल्बर्ट होजमैन और हाउस स्पीकर फिलिप गुन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा कर चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. थोमस डोब्स ने कहा कि मंगलवार को कैपिटोल के कर्मचारियों और सांसदों के बीच कोरोना वायरस के कम से कम 11 संदिग्ध मामले थे। डोब्स ने कहा कि घातक वायरस राज्य में पार्टी और अन्य संगोष्ठियों में फैल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+