Coronavirus: अमेरिका बना पहला देश जहां 24 घंटे में हुई 2000 से अधिक मौतें

न्‍यूयॉर्क। पूरी दुनिया इस वक्‍त कोरोना के कहर से जूझ रही है। संक्रमित लोगों और इससे मरने वालों की संख्‍या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अबतक जो आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक दुनिया भर में इस जानलेवा वायरस से एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1,697,802 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में भी कोरोना का कहर सबसे ज्यादा देखने मिल रही है। पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा लोगों (2108 लोगों की) की मौत हुई हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus ने America में मचाई सबसे बड़ी तबाही,एक दिन में 2 हजार से ज्यादा मौत | वनइंडिया हिंदी
    अमेरिका बना पहला देश जहां 24 घंटे में हुई 2000 से अधिक मौतें

    वहीं पांच लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हैं। न्यूयॉर्क में 172,358 लोग कोरोना संक्रमित हैं जबकि इनमें से 7,844 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन में अमेरिका के वित्तपोषण (फंडिंग) को लेकर अगले सप्ताह घोषणा करेंगे। इससे पहले हाल ही में उन्होंने वित्तपोषण में कटौती की बात कही थी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि हम उन्हें हर साल लगभग 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर देते हैं। हम इस विषय पर अगले सप्ताह बात करेंगे। मैं इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह घोषणा करेंगे।

    'न्यूयॉर्क में इतने शव कि गिनना छोड़ दिया'

    कोरोना से हो रही मौतों से न्यूयॉर्क में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां के एक कपल ने बताया कि जब उन्होंने अपने घर की खिड़की से बाहर देखा तो उन्हें शवों को ले जा रहे कई वाहन दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद डरावना सीन था। हमें वाहनों में इतने शव नजर आए कि हमने उन्हें गिनना ही छोड़ दिया। अमेरिका में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। अकेले न्यूयॉर्क में 6000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+