Coronavirus: चीन में 30 घंटे के बच्चे में पहुंचा कोरोना वायरस, गर्भ में ही इनफेक्शन होने की आशंका!
बीजिंग। चीन के वुहान में 30 घंटे का बच्चा जानलेवा कोरोना वायरस का सबसे छोटा शिकार बना है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला जो कोरोना वायरस से संक्रमित थी, उसने इस बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि पहले इस बच्चे की मृत्यु की खबर आई थी। मगर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने एक आर्टिकल के जरिए इस खबर को खारिज कर दिया है। चीन में इस वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 500 पार कर गया है।

नए मामले ने बढ़ाई लोगों की चिंता
नवजात शिशु के वायरस से संक्रमित होने के बाद अब कोरोना वायरस के इंसान से इंसान में ट्रांसफर होने की आशंका और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय बच्चा गर्भ में था उसी समय मां से वायरस उसे पहुंचा है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि स्तनपान की वजह से भी वायरस बच्चे को मिला है। वुहान चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल के नियोनैटेल डिपार्टमेंट के सीनियर फिजीशियन झेंग लिंगकोंग ने बताया है कि इस नई घटना किे बाद कोरोनावायरस के नए ट्रांसमिशन रूट की आशंका ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आगाह किया है कि वे संक्रमित मरीजों से दूर रहें।

डॉक्टरों की अलग-अलग राय
चीन के सरकारी न्यूज चैनल सीसीटीवी ने कहा है कि नवजात की हालत फिलहाल स्थिर है। पीपुल्स डेली की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक नवजात शिशु को फिलहाल इनक्यूबेटर में रखा गया है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मालिमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में सीनियर एपिडेमियोलॉजिस्ट स्टीफन मोर्स ने कहा है कि बच्चे को मां गर्भ से वायरस लगा हो, इस बात की आशंका कम है। ऐसा हो सकता है कि अस्पताल के माहौल की वजह से उसे संक्रमण हुआ हो, बिल्कुल वैसे ही जैसे ही हेल्थकेयर वर्कर्स को संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए संक्रमण हो जाता है।

बच्चों में भी दिखे लक्षण
31 दिसंबर को पहली बार कोरोना वायरस का केस मीडिया में आया था। 22 जनवरी तक जो भी केस आए हैं, उसमें 15 साल की उम्र से कम के किसी भी बच्चे को ऐसा संक्रमण होने की जानकारी सामने नहीं आई।आई। हाल ही में न्यू इंग्लैंड जनरल ऑफ मेडिसिन की तरफ से आई एक स्टडी में कहा गया है कि बच्चों पर इस वायरस से संक्रमण का खतरा या तो बहुत कम है या फिर न के बराबर है। अगर इनफेक्शन हो गया तो भी बहुत हल्के लक्षण उनमें नजर आएंगे।

एक माह के बच्चे को भी संक्रमण
हालांकि 26 जनवरी को कोरोना वायरस का जो केस सामने आश था उसमें नौ माह की एक बच्ची को बीजिंग में इनफेक्शन का पता लगा था। 31 जनवरी को जर्मनी में भी एक बच्चे में संक्रमण पाए गए। इस बच्चे के पिता को कोरोनावायरस का इनफेक्शन हो गया था। मंगलवार को ग्यूईझोउ में एक माह के बच्चे में कोरोना वायरस का पता लगा था।












Click it and Unblock the Notifications