कोरोना की वैश्विक टैली में प्रतिदिन 5 लाख नए केस की बढ़ोतरी, WHO ने चेताया- अभी महामारी खत्म नहीं हुई

नई दिल्ली, जुलाई 16। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना संक्रमण को लेकर एकबार फिर से चेतावनी जारी की है। संगठन ने कहा कि दुनियाभर में एकबार फिर से कोरोना का डेल्टा वेरिएंट 'खतरनाक रूप' के साथ तेजी से फैल रहा है। WHO ने बताया कि प्रतिदिन वैश्विक संक्रमण में 5 लाख नए मामलों की बढ़ोतरी हो रही है, जो हैरान कर देने वाली है। ये संक्रमण डेल्टा स्ट्रेन का ही है।

coronavirus

अभी महामारी खत्म नहीं हुई है- WHO

NDTV की खबर के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना संक्रमण की ग्लोबल टैली में 5 लाख 40 हजार नए केस जुड़े। इस टैली में शुरुआती गिरावट के बाद अब बढ़ोतरी देखी जा रही है। आपको बता दें कि जून के आखिर से दुनियाभर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इस स्थिति को लेकर WHO की एक आपातकालीन समिति ने अपने बयान में कहा है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

ऑस्ट्रेलिया में फिर से लागू किए गए कड़े प्रतिबंध

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, कोरोना के केस उन देशों में आने फिर से शुरू हो गए हैं, जहां दावा किया जा रहा था कि अब उनके यहां पर कोरोना का एक भी केस नहीं है। इसमें ऑस्ट्रेलिया का नाम भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में पिछले एक महीने के अंदर 1000 से अधिक कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में प्रतिबंध कड़े कर दिए गए हैं। सिडनी और मेलबर्न में कड़े प्रतिबंध लागू हैं।

स्पोर्ट्स इवेंट बन सकते हैं संक्रमण बढ़ने की वजह

वहीं दूसरी तरफ WHO ने स्पोर्ट्स इवेंट को लेकर भी कहा है कि ये संक्रमण की रफ्तार को बढ़ाने में एक बड़ा कारण बन सकते हैं। टोक्यो ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई से होना है और टोक्यो में कोरोना के रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं। टोक्यो में हाल ही में एक दिन में 1308 मामले दर्ज किए गए हैं, जो जनवरी के बाद से सबसे अधिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+