डेल्टा वेरिएंट से जूझ रहे रूस में हुई कोरोना के गामा वेरिएंट की एंट्री, कुछ मामलों में हुई पुष्टि

कोरोना वायरस के गामा वेरिएंट ने रूस में एंट्री कर ली है। पहली बार ब्राजील में पाए गए गामा वेरिएंट को रूस में भी पाया गया है, हांलाकि फिलहाल इसके कुछ ही केस सामने आए हैं।

मास्को, 22 जुलाई। कोरोना वायरस के गामा वेरिएंट ने रूस में एंट्री कर ली है। पहली बार ब्राजील में पाए गए गामा वेरिएंट को रूस में भी पाया गया है, हांलाकि फिलहाल इसके कुछ ही केस सामने आए हैं। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने गुरुवार को एपिवाकोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी का हवाला देते हुए इस बात की जानकारी दी। इंटरफैक्स ने कहा कि देश में गामा वेरिएंट के अलग-2 मामलों का पता चला है।

Corona

रूस में कोरोना वायरस के एक बार फिर बढ़ते मामलों के लिए अधिकारियों ने डेल्टा वेरिएंट और टीकाकरण की धीमी गति को जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार को रुस में कोरोना वायरस के 24,471 नए मामले सामने आए, इस दौरान 796 लोगों की मौत भी हो गई। एपिवाकोरोना रूस द्वारा पंजीकृत कोरोना के चार टीकों में से दूसरी वैक्सीन है जिसे साइबेरिया में वेक्टर इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित किया गया है। वहीं स्पुतनिक वी रूस की प्रमुख कोरोना वैक्सीन है।

यह भी पढ़ें: दुनिया में फिर कहर बरपा रहा है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, पिछले हफ्ते दर्ज हुए 34 लाख नए केस
इंटरफैक्स ने वेक्टर इंस्टीट्यूट का हवाला देते हुए कहा कि रूस में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बड़े पैमाने पर कहर बरपा रहा है, लेकिन कुछ मामलों में कोरोना के गामा वेरिएंट की भी पुष्टि हुई है। संस्थान ने कहा कि डेल्टा और गामा वेरिएंट को चिंता पैदा करने वाले वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया गया था क्योंकि ये वेरिएंट अधिक आसानी से फैलते हैं और एंटीबॉडी की प्रभावशीलता को कम कर सकते हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस म्यूटेशन के माध्यम से लगातार बदलते रहते हैं और यही कारण है कि कोरोना वायरस के नए नए वेरिएंट्स सामने आ रहे हैं। म्यूटेशन के बाद वेरिएंट और अधिक प्रभावशाली हो जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+