कोरोना के नए वैरिएंट Pirola ने बढ़ा दी टेंशन! कई देशों में संक्रमण का खतरा, आंकड़े बता रहे हकीकत
कोरोना के नए वैरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। इसका ज्यादा प्रकोप यूरोप के देशों में देखा गया है। संक्रमण के आकंड़ों से इस वायरस के संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कोरोना का नया वैरिएंट पिरोला (Pirola) दुनिया के 9 देशों में फैल रहा है। जिसके चलते एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिरोला के मामले कुछ देशों में तेजी से बढ़े हैं। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है।
इन देशों में ज्यादा खतरा
रिपोर्ट के मताबिक पिरोला इजराइल, कनाडा, डेनमार्क, यूके, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड में पाया गया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और इजराइल में भी पिरोला संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। यूके में वैरिएंट को लेकर हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि इससे संक्रमित एक व्यक्ति हल्का अस्वस्थ था, दूसरे में लक्षण थे और तीसरे व्यक्ति में श्वसन संबंधी कोई लक्षण नहीं थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड में पिरोला संक्रणमण तेजी से फैल रहा है। जबकि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान आंकड़ों आधार दावा किया गया कि यहां संक्रमण के मामले दुगने हो गए हैं। अब तक पिरोला के 30 से कम मामले दर्ज किए गए हैं।

क्या हैं लक्षण
भारत में अब तक पिरोला संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण ज्यादातर कोविड-19 वेरिएंट- बुखार, खांसी और सर्दी जैसे ही रहने की संभावना है।
क्या है पिरोला वायरस
यह ओमीक्रॉन का एक नया नामित संस्करण है, जो SARS-CoV-2 का एक प्रकार है। SARS-CoV-2 वायरस ही COVID-19 का कारण बनता है। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे पहली बार जुलाई में डेनमार्क में ये वायरल एक गंभीर रूप से बीमार मरीज में पाया गया था। जिसके बाद अगस्त में BA.2.86 अमेरिका और कनाडा में इस वायरस से संक्रमण के मामले सामने आए।
येल मेडिसिन के वैज्ञानिकों के अनुसार, पिरोला यानी BA.2.86 का वैरिएंट है। ये ओमीक्रॉन वैरिएंट से अगल है। इसमें कोरोना टीका को बायपास करने की क्षमता है। यानी कोरोना का टीका लगवाने वाले भी इस संक्रमणसे बच नहीं सकते। संक्रमण के खतरे के चलते अमेरिका में कोरोना के इस वैरिएंट को खत्म करने के लिए COVID-19 बूस्टर के इफक्ट का अध्ययन किया जा रहा है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, अपडेटेड वैक्सीन BA.2.86 को नियंत्रित करने में सक्षम हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications