VOGUE पत्रिका के कवर इमेज को लेकर खड़ा हुआ विवाद, जानिए कौन है बाथटब में दिखाई दे रही लड़की
नई

मानसिक सेहत से जुड़ी तस्वीर
वोग की कवर फोटो देखने के बाद मनोचिकित्सकों और मानसिक सेहत की परेशानियों से पीड़ित लोगों ने इसकी आलोचना की है। उनके मुताबिक वोग ने मानसिक बीमारियों के उपचार के अनुचित और आउटडेटेड तरीके को दिखाने की कोशिश की है। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पत्रिका की ओर से कहा गया है कि तस्वीर का इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा शुरू करने उद्देश्य से किया गया था।
View this post on InstagramA post shared by Vogue Portugal (@vogueportugal) on
वोग ने इंस्टाग्राम पर कही ये बात
वोग ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी जो अब वायरल हो रही है। इसके कैप्शन में पत्रिका ने लिखा, 'द मैडनेस इश्यू, ये प्यार के बारे में है ये जिंदगी के बारे में है। ये हमारे बारे में है, ये आपके बारे में है, ये अभी के बारे में है। ये स्वास्थ्य के बारे में है, ये मानसिक स्वास्थ्य के बारे में है । द मैडनेस इश्यू आज के वक्त के बारे में है।' इसके अलावा पत्रिका के प्रकाशन टीम ने ट्वीट कर इस तस्वीर को लेकर सफाई दी है।

वोग के ट्वीट में दी सफाई
वोग के ट्वीट में कहा गया, इस अंक के माध्यम से वोग ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भ ढूंढने की कोशिश है, पत्रिका का मकसद मानसिक स्वास्थ्य की सच्ची कहानियों और असल जिंदगी को दिखाना है। इस अंक में मनोचिकित्सकों, सामाजिक वैज्ञानिकों, मनोवैज्ञिकों और अन्य विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित लेख प्रकाशित किए गए हैं। बता दें कि कवर इमेज में बाथटब में जो लड़की दिखाई दे रही है वह दरअसल, स्लोवाकिया की मॉडल सिमोना किर्चानेरोवा हैं।

कवर इमेज में हैं मॉडल सिमोना किर्चानेरोवा
कवर इमेज के बाद में सिमोना ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि वोग के कवर पर आना उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, इस तस्वीर में नर्स के रूप में दिखाई दे रही महिलाएं उनकी परिजन हैं। उन्होंने बताया कि वोग की कवर इमेज में वह अपनी मां और दादी के साथ हैं। वोग पत्रिका के इस कवर इमेज को लेकर विशेषज्ञों की भी अपनी राय दी है। लंदन की क्लिनिकल साइकॉलजिस्ट डॉक्टर कैटरीना एलेक्जेंड्रॉकी इसे अनैतिक बताया है।

विशेषज्ञों ने की आलोचना
वहीं, पुर्तगाल की मॉडल सारा सैंपियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ये तस्वीर जरा भी पसंद नहीं आई। वह खुद मानसिक तकलीफो से गुजर चुकी हैं और वह ऐसे मामलों पर बातचीत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा यह फोटो किसी पुराने मेंटल हॉस्पिटल की लग रही है जहां मरीजों को टॉर्चर किया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता और लेखिका पूर्णा बेल ने ट्विटर पर लिखा, पत्रिका में प्रकाशित होने से पहले यह तस्वीर कई लोगों के सामने से गुजरी होगी जिन्होंने इसे सही ठहराया होगा, ये अपने आप में बहुत दुखद है। लिस्बन की साइकोथेरेपिस्ट सिल्विया बैपतिस्ता ने वोग पर मानसिक बीमारियों को 'ग्लैमराइज' करने का आरोप लगाया है।
यह












Click it and Unblock the Notifications