बड़ी खबर: Joe Biden की जीत पर लगी मुहर, कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजे स्वीकार

Congress Confirm Joe Biden Win: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी में स्थित कैपिटल बिल्डिंग पर हिंसा औ भारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी कांग्रेस ने जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने दोनों सदनों ने 3 नवम्बर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्राप्त हुए इलेक्टोरल कॉलेज वोट को स्वीकार करने के बाद अब जो बाइडेन के अगले राष्ट्रपति होने पर मुहर लग चुकी है।

Recommended Video

    US Capitol Violence: Donald Trump ने कबूली हार, Biden की जीत पर Congress की मुहर | वनइंडिया हिंदी
    Joe Biden

    इसके पहले कैपिटल बिल्डिंग पर भारी हंगामे के बाद कांग्रेस को कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था। बाद में कार्यवाही शुरू हुई तो ट्रंप समर्थक रिपब्लिकन नेताओं ने एरिजोना के चुनाव नतीजों को रद्द करने की मांग की जिसे सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने खारिज कर दिया।

    इलेक्टोरल कॉलेज नतीजों पर चर्चा के दौरान रिपब्लिकन नेताओं ने पेंसिलवेनिया के नतीजों पर धांधली का आरोप लगाते हुए इसे वापस करने को कहा। ट्रंप समर्थकों की ये मांग भी हाउस में खारिज कर दी गई। रिपब्लिकन नेताओं की आपत्तियां खारिज होने के बाद कांग्रेस ने इलेक्टोरल कॉलेज (निर्वाचक मंडल) के नतीजों को स्वीकार कर लिया।

    कैपिटल बिल्डिंग पर हिंसा
    अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार (भारत के अनुसार गुरुवार) को जो बाइडेन को विजेता घोषित करने के लिए कांग्रेस की कार्यवाही चल रही थी इसी दौरान हिंसा भड़क गई थी। नतीजों को बदलने की मांग कर रहे कैपिटल बिल्डिंग के बाहर खड़े ट्रंप समर्थक भड़क उठे थे और कैबिनेट बिल्डिंग के अंदर घुस गए थे। प्रदर्शनकारी हथियारों से लैस थे। इस दौरान फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं। हिंसा में चार लोग मारे गए हैं जिनमें एक महिला है जिसकी मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है।

    कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हिंसा फैलाने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+