अमेरिका में महज तीन सप्ताह में बढ़ गए इतने लाख कोरोना पॉजिटिव मरीज,संख्या देख आप भी हो जाएंगे दंग
न्यूयार्क। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में 3 लाख से कहीं ज्यादा लोग संक्रमित है। वहीं 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। कोरोना की चपेट में आए सुपरपावर अमेरिका की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अमेरिका के लिए कोरोना ऐसा महाकाल बन गया है कि वहां लाशों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। ऐसी त्रासदी विश्व ने आज तक नहीं देखी।

कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स बिना थके, बिना रूके लगातार काम कर रहे हैं। मरीजों को अपने आंखों के सामने दम तोड़ता देख उनकी भी हिम्मत टूटती जा रही है। अमेरिकी के न्यूयार्क शहर में मरीजों का इलाज कर रही एक टॉप डॉक्टरों ने आत्महत्या कर ली। कोरोना मरीजों की मौत से वो इतनी घबरा गई कि उन्होंने खुदकुशी कर ली। पिछले तीन हफ्ते में अमेरिका में बढ़े कोरोना मरीजों की संख्या सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

कोरोनावायरस वायरसजॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या मंगलवार को 1 मिलियन से अधिक हो गई, जो तीन सप्ताह से भी कम समय में दोगुनी हो गई। मालूम हो कि वैश्विक आबादी के लगभग 4 प्रतिशत लोग अमेरिका में रहते हैं। पूरी दुनिया में अब तक कुल 3 मिलियन यानी की 30 लाख लोग कोरोना का शिकार हो चुके है जिनमें एक तिहाई लोग अमेरिका में संक्रिमत पाए गए हैं।
बता दें चीन में वायरस का सबसे पहला केस वुहान शहर में रिपोर्ट हुआ था। वहीं इसके चार महीने के बाद अमेरिका में 10 अप्रैल को 5 लाख लोग इसके शिकार हो गए थे। बता दें दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वाले 213,000 से अधिक हो चुके हैं जिसमें लगभग 25% - या लगभग 57,000 मौतें अमेरिका में हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications