Israel Vs Iran: इजराइल से ज्यादा सैनिक, ज्यादा हथियार, फिर भी जंग से क्यों है ईरान को इनकार? जानिए सैन्य ताकत
Israel Vs Iran Military Power: सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास के बाहर किए गये भीषण हमले में ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के 2 टॉप जनरलों के साथ साथ 7 अन्य ईरानी सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है और अब ईरान, इजराइल से बदला लेने की कसम खा रहा है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक इजराइल ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सीरिया की ईरान समर्थिक सरकार ने इसे एक आतंकवादी हरकत करार दिया है। माना जा रहा है, कि ईरान की तरफ से इस हमले का बदला जरूर लिया जाएगा और इस बात की भी आशंका है, कि गाजा युद्ध में फंसा इजराइल, जिसका हथियार भंडार काफी कम हुआ है, उसके खिलाफ ईरान एक नया मोर्चा भी खोल सकता है।

कई साल पहले, ईरानी रिपब्लिकन गार्ड कॉर्प्स के नेता, मेजर जनरल होसैन सलामी ने दावा किया था, कि "इजरायल को एक ही ऑपरेशन में उड़ा दिया जा सकता है।" लेकिन फिर सवाल ये है, कि अगर ईरान वाकई इतना शक्तिशाली है, तो फिर वो इजराइल से युद्ध लड़ने में क्यों डरता है?
ऐसे में दोनों देशों के बीच जंग के हालत बन सकते हैं, लिहाजा जानना जरूरी हो जाता है, कि आखिर ईरान और इजराइल के बीच ज्यादा शक्तिशाली कौन सा देश है?
ईरान बनाम इजराइल: सैन्य क्षमता
- ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स की साल 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की कुल जनसंख्या 8 करोड़ 75 लाख 90 हजार के करीब है। जबकि, इजराइल की जनसंख्या 90 लाख 50 हजार के करीब है।
- ईरान के पास 6 लाख 10 हजार एक्टिव सैन्य कर्मी हैं, जबकि इजराइल के पास सिर्फ एक लाख 70 हजार एक्टिव सैन्य कर्मी हैं।
- ईरान के पास 3 लाख 50 हजार रिजर्व बल है, जबकि इजराइल के पास 4 लाख 65 हजार रिजर्व बल है।
- ईरान के पास 2 लाख 20 हजार पैरामिलिट्री फोर्स है, जबकि इजराइल के पास 35 हजार पैरामिलिट्री जवान हैं।
- ईरान का डिफेंस बजट 9 अरब 95 करोड़ 44 लाख डॉलर है, जबकि इजराइल का डिफेंस बजट साढ़े 24 अरब डॉलर के करीब है।
- ईरान पर बाहरी कर्ज करीब 8 अरब डॉलर है, जबकि इजराइल पर बाहरी कर्ज एक खरब, 35 अरब डॉलर के करीब है।
- ईरान के पास 551 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि इजराइल के पास 612 एयरक्राफ्ट हैं।
- ईरान के पास 186 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं, जबकि इजराइल के पास 241 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं।
- ईरान के पास डेडिकेटेड अटैक टैंकों की संख्या 23 है, जबकि इजराइल के पास 39 है।
- ईरान के पास 7 एरियल टैंकर हैं, जबकि इजराइल के पास 14 एरियल टैंकर हैं।
- ईरान के पास 129 हेलीकॉप्टर हैं, जबकि इजराइल के पास 146 हेलीकप्टर हैं।
- ईरान के पास 1996 टैंक हैं, जबकि इजराइल के पास सिर्फ 1370 ही टैंक हैं।
बात अगर नौसेना शक्ति की करें, तो ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक,
- ईरान के पास 101 युद्धपोत हैं, जबकि इजराइल के पास 67 युद्धपोत हैं।
- ईरान और इजराइल, दोनों ही देशों के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं हैं।
- दोनों ही देशो के पास हेलीकॉप्टर कैरियर भी नहीं हैं।
- ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं, जबकि इजराइल के पास सिर्फ 5 पनडुब्बियां हैं।
आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए, तो इजराइल से ज्यादा सैन्य शक्ति ईरान के पास है, लेकिन इजराइल को अमेरिका का समर्थन हासिल होने के साथ साथ उसके पास परणाणु बम है, जो ईरान के पास नहीं है और ईरान के युद्ध में नहीं जाने की सबसे बड़ी वजह यही है। इसके अलावा, युद्ध की स्थिति में अमेरिका अपने हथियार भंडार भी इजराइल के लिए खोल देता है, साथ ही अमेरिकी सैटेलाइट्स को इजराइल को युद्ध की रियल टाइम जानकारी देते हैं और इन क्षेत्रों में ईरान पिछड़ सकता है।
इसके अलावा, इजराइल के पास अमेरिका के स्टील्थ फाइटर जेट्स हैं, लेकिन ईरान के पास स्टील्थ सुविधा नहीं है और यहां ईरान पर इजराइल काफी ज्यादा भारी साबित हो सकता है। इसके अलाला, ईरान सालों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि इजराइल के लिए अमेरिकी खजाना भी खुला हुआ है और युद्ध की स्थिति में दुनियाभर में फैले अमीर इजराइली देश की मदद के लिए सामने आ जाते हैं, लेकिन ईरान यहां भी अकेला पड़ जाएगा और ये वो वजहे हैं, जो ईरान को इजराइल के खिलाफ युद्ध शुरू करने से रोक देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications