Plane Crash: हादसा या साजिश? विद्रोहियों के गढ़ में कैसे हुआ प्लेन क्रैश? 12 मिनट में 15 जिंदगियां खत्म

Colombia Plane Crash Reason: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अजित पवार के निधन के बाद आज पूरा देश गमगीन है। उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। इस शोक के बीच सरहद पार कोलंबिया से आई एक और विमान हादसे की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

कुछ ही घंटों में दो बड़े हवाई हादसों ने वीआईपी सुरक्षा और विमानों की तकनीकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Colombia plane crash update

रनवे से कितने बजे उड़ा विमान?

कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन 'सातेना' के बीचक्राफ्ट 1900 विमान ने बुधवार सुबह ठीक 11:42 बजे वेनेजुएला सीमा पर स्थित कुकुटा (Cucuta) शहर से अपनी उड़ान भरी थी। यह एक छोटी और नियमित उड़ान थी, जिसे उत्तर-पूर्वी हिस्से के दुर्गम रास्तों को पार कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ना था।

विमान में कुल कितने लोग सवार थे?

विमान में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें सांसद डायोजनीज क्विंटरो और उनकी टीम के सदस्य एक महत्वपूर्ण राजनीतिक दौरे के लिए निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह की यह सामान्य सी दिखने वाली शुरुआत कुछ ही मिनटों में एक अंतरराष्ट्रीय त्रासदी में बदल जाएगी।

कब और कहां हुआ विमान हादसा?

इस विमान की लैंडिंग दोपहर 12:05 बजे ओकाना (Ocana) शहर में होनी थी, लेकिन यह कभी वहां पहुंच ही नहीं सका। उड़ान भरने के मात्र 12 मिनट बाद, यानी सुबह 11:54 बजे अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रडार से यह विमान गायब हो गया और पायलट से संपर्क पूरी तरह टूट गया।

किस वजह से हुआ विमान हादसा?

पायलट की ओर से कोई भी 'डेंजर सिग्नल' नहीं भेजा गया और न ही विमान का इमरजेंसी बीकन एक्टिव हुआ, जिसने इस हादसे को और रहस्यमयी बना दिया है। मंजिल से महज चंद मील पहले विमान पहाड़ियों के बीच समा गया और देखते ही देखते सांसद समेत 15 जिंदगियां खत्म हो गईं।

हादसे का अनसुलझा सच

हादसे के कारणों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि विमान का इमरजेंसी बीकन सक्रिय नहीं हो पाया था। जांच अधिकारी अब इस थ्योरी पर काम कर रहे हैं कि क्या अचानक आई तकनीकी खराबी या घने बादलों के बीच पहाड़ियों ने पायलट को संभलने का मौका नहीं दिया।

जिस कुरासिका क्षेत्र में मलबा मिला है, वह न केवल अपनी दुर्गम भौगोलिक बनावट बल्कि विद्रोही समूहों (ELN और FARC) की सक्रियता के लिए भी बदनाम है। इस 'ब्लैक ज़ोन' में कोका की अवैध खेती और खराब मौसम ने जांच टीमों के सामने हादसे की असली वजह तलाशने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+