प्रेमी को दिखाने के लिए चलती कार में खींच रही थी टॉपलेस सेल्फी, पुलिस वैन को मारी टक्कर

19 वर्षीय आरोपी मिरांडा रेडर एक कॉलेज की स्टूडेंट है। रास्ते में वह अपने प्रेमी को तस्वीर भेजने के लिए कार चलाते वक्त टॉपलेस हो गई और सेल्फी क्लिक करने लगी।

ऑस्टिन। चलती कार में प्रेमी को टॉपलेस सेल्फी भेजने के चक्कर में एक लड़की ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। लड़की की इस हरकत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Selfie

घटना टेक्सास की है। 19 वर्षीय आरोपी मिरांडा रेडर एक कॉलेज की स्टूडेंट है। रास्ते में वह अपने प्रेमी को तस्वीर भेजने के लिए कार चलाते वक्त टॉपलेस हो गई और सेल्फी क्लिक करने लगी। सेल्फी क्लिक करने में वह इतनी व्यस्त थी कि आगे खड़ी पुलिस की कार को भी नहीं देख पाई और सीधी टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, वह कार चलाते वक्त शराब भी पी रही थी। उसकी कार में ड्राइविंग सीट के बगल में शराब की खुली हुई बोतल मिली थी। जब पुलिस अधिकारी ने उसे कार से बाहर आने को कहा उस वक्त वह अपने कपड़े पहन रही थी।

लड़की को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी ने बताया, 'जब मैंने उससे पूछा कि उसने कपड़े क्यों नहीं पहन रखे थे तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी को टॉपलेस फोटो स्नैपचैट पर भेज रही थी।' बाद में उसे करीब 1.3 लाख रुपये (2000 डॉलर) का बॉण्ड भरने पर जमानत दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+