टीवी एंकर ने एप्पल के CEO को बताया समलैंगिक

शो में पैनल के तौर पर न्यूयार्क टाइम्स के स्तंभकार जिम स्टीवर्ट भी शामिल थे, जो खुद एक समलैंगिक हैं। चर्चा के दौरान की पैनल में बैठे जानकारों से होब्स ने कहा कि मुझे लगता है कि टिम कुक एप्पल के प्रमुख के तौर पर अपने समलैंगिक होने की बात को लेकर मुखर हैं, ऐसा है ना ? होब्स की इस टिप्पणी पर पैनल में सन्नाटा छा गया। लेकिन होब्स ने अपनी बात सही करते हुए कहा, क्या यह गलती थी।
हफिंगटन पोस्ट की एक खबर के मुताबिक 53 साल के कुक अपनी यौन प्रवृत्ति को लेकर कभी भी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि पिछले साल कुक को आउट पत्रिका की 2013 पॉवर लिस्ट में सबसे प्रभावशाली एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) व्यक्तित्व बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications