250 रुपये की लुंगी को 6000 में बेच रही ये कंपनी, सोशल मीडिया पर लोग हैरान

स्पैशिनश कंपनी जारा के कपड़े सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जारा यूनाइटेड किंग्डम में एक स्कर्ट बेच रही है जिसे देखकर भारतीय कुछ खुश नहीं है।

Lungi

लंदन। इंटरनेशनल क्लोथिंग ब्रांड जारा युवाओं के पसंदीदा ब्रांड्स में से एक है। इसके कपड़े काफी हटकर होते हैं और हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचते हैं। एक बार फिर जारा के यही कपड़े सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जारा यूनाइटेड किंग्डम में एक स्कर्ट बेच रही है जिसे देखकर भारतीय कुछ खुश नहीं है।

स्कर्ट के नाम पर बिक रही लुंगी

स्कर्ट के नाम पर बिक रही लुंगी

यूनाइटेड किंग्डम में जारा ने एक स्कर्ट लॉन्च की है जो कि एकदम लुंगी जैसी दिखती है। जारा ने इसे फैशनेबल बताते हुए इसे स्कर्ट का नाम दिया है लेकिन भारतीय हैं कि वो इसे लुंगी ही कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि जारा लुंगी को स्कर्ट कहकर बेच रही है। जारा की इस लुंगी स्कर्ट की कीमत सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।

इस लुंगी की कीमत है 6000 से भी ज्यादा

इस लुंगी की कीमत है 6000 से भी ज्यादा

जाना की इस स्कर्ट को खरीदने के लिए आपको लगभग 6,200 रुपये देने होंगे। यानि एक लुंगी के लिए हजारों रुपये। जारा की ये स्कर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे लेकर कई मजेदार पोस्ट लिखे गए हैं। कुछ ट्विटर यूजर इस बात से हैरान हैं कि जारा जैसा ब्रांड इतनी महंगी लुंगी कैसे बेच सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई लुंगी स्कर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+