Pok में बिगड़े हालात, महंगाई के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे, बढ़ी पाकिस्तान सरकार की मुश्किल
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोग सड़क पर उतर आए हैं। स्थानीय लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़क पर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। पाक मीडिया के अनुसार इस प्रदर्शन में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है जबकि 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पीओके में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल ही में चुनी गई सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। दरअसल जिस तरह से राशन, ईंधन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ रही हैं उसके विरोध में लोग हड़ताल कर रहे हैं।

क्षेत्र के व्यापारियों का नेतृत्व करने वाले संगठन संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी के 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद यहां हिंस भड़क गई। पिछले चार दिन से पीओके में यह विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
आवामी एक्शन कमेटी ने हड़ताल के दौरान मंगला डैम से टैक्स फ्री बिजली और गेंहू के आटे पर सब्सिडी की मांग की थी। लेकिन जिस तरह से पुलिस ने हड़ताल को खत्म करने के लिए छापेमारी शुरू की और लोगों को गिरफ्तार करना शुरू किया उसके बाद हिंसा भड़क गई। मुजफ्फराबाद, दादयाल, मीरपुर और पीओके के अन्य इलाकों में हिंसा भड़क गई।
पीओक में प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया है। उन्होंने यहां के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा सभी पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान का रास्ता निकालने के लिए कहा गया है। अराजकता और असहमति के बीच कुछ लोग इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहबाज शरीफ पीओके के पीएम अनवारुल हक से बात की।












Click it and Unblock the Notifications