Christmas 2022 Queen Elizabeth- II के निधन के बाद, ब्रिटिश रॉयल फैमिली ने कैसे मनाया पहला त्योहार ? जानिए
Queen Elizabeth- II के निधन के बाद ब्रिटिश रॉयल फैमिली ने पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। किंग चार्ल्स मेजबान बने। उन्होंने महारानी एलिजाबेथ की फेवरेट जगह- Sandringham का दौरा भी किया। यहां महारानी फरवरी महीने तक रहती थीं।

Christmas 2022 कई मायनों में यूनिक रहा। खास इसलिए क्योंकि दशकों बाद पहली बार ऐसा मौका आया जब ब्रिटेन की रॉयल फैमिली में क्रिसमस समारोह की मेजबान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय नहीं बनीं। महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार में पारंपरिक क्रिसमस समारोह का आयोजन हुआ। किंग चार्ल्स ने मेजबानी की। इस खास मौके पर दिवंगत महारानी से जुड़ी एक ऐसी बात जो कुछ ही लोगों को पता है। महारानी क्रिसमस के मौके पर अपनी फेवरेट जगह- Sandringham आती थीं और फरवरी महीने तक रहती थीं। किंग चार्ल्स क्रिसमस के मौके पर दिवंगत महारानी की पसंदीदा जगह सैंड्रिंघम पहुंचे।

क्रिसमस में महारानी के बेटे बने मेजबान
लगभग तीन महीने 17 दिन पहले चिरनिद्रा में सो गईं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दशकों बाद ब्रिटेन की रॉयल फैमिली में क्रिसमस के मौके पर मौजूद नहीं रहीं। उनके निधन के बाद बेटे किंग चार्ल्स उत्तराधिकारी बने। सम्राट के रूप में पहली बार किंग चार्ल्स ने पारंपरिक क्रिसमस समारोह की मेजबानी की। कई मायनों में ये क्रिसमस खास रहा।

किंग चार्ल्स मां की पसंदीदा जगह पर पहुंचे
क्रिसमस के मौके पर किंग चार्ल्स मां की पसंदीदा जगह पर पहुंचे। दिवंगत महारानी की पसंदीदा जगहों में शुमार सैंड्रिंघम (Sandringham) के बारे में समाचार एजेंसी ANI ने पीपुल मैगज़ीन के हवाले से बताया, अपने पूरे शासनकाल में महारानी एलिजाबेथ-II लंदन से नॉरफ़ॉक तक ट्रेन से यात्रा करती थीं। शाही भवन में क्रिसमस मनाने आने के बाद महारानी फरवरी महीने तक यहीं रुकती थीं। यह भी दिलचस्प है कि फरवरी में ही उनके पिता King George VI का निधन हुआ था, जिसके बाद Queen Elizabeth-II की ताजपोशी हुई थी।

2022 में शाही फैमिली का पहला क्रिसमस
COVID-19 महामारी के कारण शाही परिवार पिछले दो क्रिसमस समारोह में एक साथ नहीं दिख सका था, लेकिन इस बार हालात थोड़े सामान्य होने के बाद प्रिंस विलियम, केट मिडलटन, प्रिंस एंड्रयू, प्रिंसेस ऐनी और प्रिंस एडवर्ड और शाही परिवार के तमाम सदस्य किंग चार्ल्स के साथ सैंड्रिंघम पहुंचे। किंग चार्ल्स और कैमिला के की मेजबानी में शाही फैमिली पहला क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही है।

कैसे होता है शाही फैमिली का क्रिसमस
पीपुल मैगज़ीन के अनुसार शाही परिवार हर साल क्रिसमस के मौके पर सेंट मैरी मैग्डलीन कैथेड्रल जाता है। इसके बाद फैमिली शुभचिंतकों से मिलती है। इसके बाद पारंपरिक टर्की हॉलिडे दावत में भाग लेने के लिए रॉयल फैमिली सैंड्रिंघम लौटती है।

एकजुट है रॉयल फैमिली
वेस्टमिंस्टर एब्बे में 'रॉयल कैरल्स: टुगेदर फॉर क्रिसमस' कॉन्सर्ट में किंग चार्ल्स, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला, प्रिंस विलियम, केट मिडलटन सहित पूरा शाही परिवार एक साथ दिखा। गलियारे में एक साथ चलते दिखे परिवार के सदस्यों ने परिवार की एकजुटता का संदेश दिया। बता दें कि प्रिंस हैरी और मेघन मर्कल की विस्फोटक डॉक्यूमेंट्री के बाद रॉयल फैमिली को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

किंग ने महारानी के संदेशों को याद किया
ताजपोशी के बाद पहली बार पारंपरिक क्रिसमस समारोह की मेजबानी के दौरान अपने प्रियजनों को खोने वालों के लिए इसे मार्मिक समय करार दिया। किंग चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को याद कर कहा, लोगों में विश्वास जरूरी है। उन लोगों का धन्यवाद जिन्होंने अपना समय दूसरों की मदद करने के लिए दिया। उन्होंने आर्थिक मंदी के बीच ब्रिटिश लोगों की "हार्दिक एकजुटता" की सराहना भी की।

सभी धर्मों के सम्मान का संदेश
74 वर्षीय सम्राट चार्ल्स ब्रिटिश इतिहास में गद्दी पर बैठने वाले सबसे उम्रदराज शाही शख्स होंगे। उन्होंने अंधकार पर प्रकाश की विजय की अवधारणा पर आधारित Multi-faith क्रिसमस समारोह की मेजबानी की। इस थीम का मकसद सभी धर्मों के सम्मान का संदेश देना है। बता दें कि पिछले दिनों किंग चार्ल्स ब्रिटेन के एक गुरुद्वारे में आयोजित समारोह में सिख समुदाय के लोगों के साथ दिखे थे।
Recommended Video


महारानी के निधन के बाद शाही परिवार
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हुआ था। 96 वर्षीय महारानी को उथल-पुथल भरी दुनिया में स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। उनके निधन के बाद प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल से जुड़ी विवादित डॉक्यूमेंट्री के अंश सामने आने के बाद हड़कंप मच गया, लेकिन ब्रिटिश शाही परिवार "एकजुट" होने का संदेश दे रहा है। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 45 साल से रॉयल फैमिकी की फोटोग्राफी कर रहे एडवर्ड्स ने कहा, 'रॉयल कैरल्स: टुगेदर फॉर क्रिसमस' कॉन्सर्ट में दोनों परिवारों ने संदेश दिया कि पूरा परिवार एकजुट है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications