चीन की महिला ने खरीद लिया जापानी द्वीप? वीडियो जारी कर दिखाए कागजात, टोक्यो में मची सनसनी
यह वीडियो कथित रूप से उसी महिला द्वारा साझा किया गया, जिसमें वह यनाहा द्वीप पर दिख रही है। वह महिला इस वीडियो में बता रही है कि यह उसकी इस द्वीप पर पहली यात्रा है।

Image: Oneindia
एक चीनी महिला ने एक जापानी द्वीप खरीदने का दावा कर सनसनी मचा दी है। चीनी महिला का दावा है कि उसने ओकिनावा द्वीप खरीद लिया है। हालांकि अब तक महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है मगर उसकी उम्र 30 के करीब बताई जा रही है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी मीडिया ने महिला के हवाले से कहा है कि उसके रिश्तेदार द्वारा संचालित एक कंपनी ने यानाहा द्वीप खरीदा था।
ताइवान के बेहद नजदीक है ओकिनावा
आपको बता दें कि ओकिनाव द्वीप ताइवान के बेहद करीब स्थित द्वीप है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह द्वीप ओकिनावा मुख्य द्वीप के उत्तर में स्थित है और इसका एक हिस्सा टोक्यो स्थित परामर्श फर्म के स्वामित्व में भी है। जापानी टाइम्स के मुताबिक यह जापानी फर्म चीनी कारोबार में विशेषज्ञता रखती है। इस फर्म का कार्यालय ओकिनावा प्रांत के इजेना गांव में है। फर्म के कार्यालय के मुताबिक, उसके पास द्वीप की कुल भूमि का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके समुद्र तटों को स्थानीय सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस द्वीप को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। यह वीडियो कथित रूप से उसी महिला द्वारा साझा किया गया, जिसमें वह यनाहा द्वीप पर दिख रही है। वह महिला इस वीडियो में बता रही है कि यह उसकी इस द्वीप पर पहली यात्रा है। जापान टाइम्स ने बताया कि एक इज़ेना द्वीप निवासी महिला और एक अन्य महिला को नाव से यानाहा द्वीप की यात्रा पर ले गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला कई घंटों तक वहां रही और स्थानीय क्षेत्रों की तस्वीरें और फुटेज लीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में कंसल्टिंग फर्म को संबोधित एक दस्तावेज भी दिखाया गया है, जो अपनी वेबसाइट पर यनाहा द्वीप का अधिग्रहण करने का दावा करती है।












Click it and Unblock the Notifications