अमेरिकी दबाव का असर! रूस से कारोबार समेटने में लगीं लेनेवो, श्याओमी जैसी चीनी कंपनियां
चीनी सरकार ने कंपनियों से अमेरिका और अन्य देशों के दबाव का विरोध करने का आह्वान किया। हालांकि फिर भी कई प्रमुख चीनी कंपनियां चुपचाप रूस में शिपमेंट में कटौती कर रही हैं।
बीजिंग, 10 मईः यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों ने इस देश पर कई आर्थिक व अन्य प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि चीन ने रूस के खिलाफ इन प्रतिबंधों को एकतरफा और गैरकानूनी बताते हुए इसका विरोध किया और कहा कि वह रूस के साथ पहले की तरह ही व्यापार करता रहेगा। लेकिन चीन के इस कदम के बावजूद कई चीनी टेक कंपनियों ने रूस में व्यापार करने से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

चुपचाप शिपमेंट में कर रही कटौती
वॉल स्ट्रीट जर्नल की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सरकार ने कंपनियों से अमेरिका और अन्य देशों के दबाव का विरोध करने का आह्वान किया। हालांकि फिर भी कई प्रमुख चीनी कंपनियां चुपचाप रूस में शिपमेंट में कटौती कर रही हैं। दीगर बात ये है कि इन कंपनियों के उत्पादों ने रूसी बाजार पर अपना दबदबा बनाए रखा है। सूत्रों के मुताबिक इन कंपनियों में प्रमुख रूप से कंप्यूटर निर्माता लेनोवो ग्रुप लिमिटेड और स्मार्टफोन और गैजेट फर्म श्याओमी कॉर्प शामिल हैं। हालांकि पश्चिमी कंपनियों के विपरीत, इन कंपनियों ने यूक्रेन में रूस के युद्ध की आलोचना करते हुए सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

पश्चिम देशों की नीतियों का विरोध
इससे पहले मार्च में, चीन के बैंकिंग और बीमा नियामक के प्रमुख ने कहा था कि चीन, रूस के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों का विरोध करता है और उन्हें लागू करने में पश्चिमी देशों में शामिल नहीं होगा। गुओ शुकिंग ने उस समय एक ब्रीफिंग में कहा था कि उनका देश, ऐसे प्रतिबंधों में भाग नहीं लेगा और हम संबंधित पक्षों के साथ सामान्य आर्थिक, व्यापार और वित्तीय आदान-प्रदान जारी रखेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि एकतरफा वित्तीय प्रतिबंध आमतौर पर सकारात्मक परिणाम नहीं देते हैं और कानूनी आधार की कमी लिए होते हैं।

एक महीने में गिरा 27 प्रतिशत निर्यात
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने पिछले महीने स्वीकार किया था कि प्रतिबंधों ने रूस के साथ देश के व्यापार को बाधित कर दिया है। हालांकि मंत्रालय ने कंपनियों से बाहरी दबाव के बीच न झुकने और अनुचित बयान न देने का आग्रह किया। इस बीच व्यापार के आंकड़ों से पता चला है कि रूस को चीन का कुल निर्यात फरवरी से मार्च तक 27% गिर गया है। रूस को तकनीकी निर्यात में भारी गिरावट इस बात को रेखांकित करती है कि पश्चिम के प्रतिबंध कितने प्रभावशाली रहे हैं और दूर स्थित कंपनियों के व्यवहार को प्रभावित करने में वे कितने प्रभावी रहे हैं, यहां तक कि उन देशों में भी जहां सरकार प्रतिबंधों का विरोध करती है।
-
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications