Manav Suthar Dream Debut: डेब्यू मैच में ही मानव सुथार ने बरपाया कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

IND Vs AFG Test Manav Suthar: भारत के युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के अंदर धमाकेदार अंदाज में अपने करियर का आगाज किया है। मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में 22 वर्षीय सुथार ने अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

डेब्यू मैच में ही सुथार ने झटके 6 विकेट (IND Vs AFG Test Manav Suthar)

अपने डेब्यू मैच में ही सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट (6/33) हासिल किए, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में महज 152 रनों पर सिमट गई। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने मुकाबले पर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। मानव सुथार का यह प्रदर्शन भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। वे डेब्यू टेस्ट की एक पारी में भारत की ओर से दूसरे सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Manav Suthar 1

कायम है नरेंद्र हिरवानी का 38 साल पुराना रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास के आंकड़ों के मुताबिक टेस्ट डेब्यू पर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। मानव सुथार अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने आबिद अली (6/55 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1967) और दिलीप दोषी (6/103 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1979) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

21वीं सदी में यह कारनामा करने वाले महज दूसरे भारतीय गेंदबाज

मानव सुथार ने इस प्रदर्शन से 21वीं सदी (21st Century) का एक बड़ा सूखा भी खत्म किया है। वे इस सदी में अपने डेब्यू टेस्ट की पहली ही पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले महज दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले साल 2008 में अमित मिश्रा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 रन देकर 5 विकेट लिए थे। हालांकि रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज गेंदबाजों ने भी अपने पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है, लेकिन उन सभी ने यह उपलब्धि मैच की दूसरी पारी में हासिल की थी।

कमाल की गेंदबाजी से बिखेरी चमक

मैच के दौरान 22 वर्षीय इस युवा स्पिनर ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया। मुल्लांपुर की पिच से मिल रहे घुमाव का फायदा उठाते हुए सुथार ने अपनी लेंथ पर सटीक नियंत्रण रखा और अफगान बल्लेबाजों को बांधे रखा। उन्होंने विकेट चटकाने के साथ-साथ रनों की गति पर भी अंकुश लगाया, जिसके कारण विपक्षी टीम लगातार दबाव में बिखरती चली गई।

टेस्ट डेब्यू की एक पारी में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर नजर

8/61: नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज (चेन्नई, 1988)
6/33: मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान (मुल्लांपुर, 2026)
6/55: आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया (एडीलेड, 1967)
6/103: दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई, 1979)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+