राजस्थान से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी, पूरी लिस्ट में कितने नाम शामिल?
Indian Test Cricketers from Rajasthan List: जो भी क्रिकेटर अपने सफर की शुरुआत करता है, तो सपना यही होता है कि देश के लिए एक बार टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका जरूर मिलना चाहिए। भारत के अलग-अलग राज्यों से टेस्ट क्रिकेट में कई प्लेयर्स आए और अपना जलवा बिखेरकर गए हैं। राजस्थान से भी कुछ खिलाड़ी ऐसे आए, जिनको सफेद जर्सी पहनने का मौका मिला।
ताजा उदाहराण मानव सुथार का है, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। 23 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने पहली पारी में ही 6 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। यहां राजस्थान से आकर टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने वाले प्लेयर्स के बारे में बताया गया है, जिसे आपको जानना चाहिए। हालांकि राजस्थान से रणजी खेलकर टीम इंडिया में टेस्ट खेलने वाले कई खिलाड़ी हैं लेकिन राजस्थान में जन्म लेने के बाद वहां से टेस्ट में आने वाले तीन खिलाड़ी हुए हैं।

मुल्लांपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले मानव सुथार
श्रीगंगानगर के 23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने 6 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में अपना टेस्ट डेब्यू किया। वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बने। मैच की पहली ही पारी में अपनी जादुई फिरकी से उन्होंने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और शानदार 6 विकेट चटकाए।
बांसवाड़ा के 'लिटिल प्रिंस' हनुमंत सिंह
बांसवाड़ा के शाही परिवार में 29 मार्च 1939 को जन्मे हनुमंत सिंह को क्रिकेट जगत में 'लिटिल प्रिंस' कहा जाता था। उन्होंने 1964 से 1969 के बीच भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेले और 686 रन बनाए। वह स्पिन गेंदबाजी को बहुत शानदार तरीके से खेलते थे और उनकी बल्लेबाजी शैली में एक राजसी झलक दिखाई देती थी।
अलवर के बेहतरीन बल्लेबाज पार्थासारथी शर्मा
अलवर में 1948 को जन्मे पार्थासारथी हरिश्चंद्र शर्मा राजस्थान क्रिकेट का एक बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में मौका मिला, जहाँ उन्होंने 1974 से 1977 के बीच भारत के लिए कुल 5 टेस्ट मैच खेले और 187 रन बनाए।
महान कप्तान गुलबराई रामचंद का सफर
गुलबराई रामचंद का जन्म 26 जुलाई 1927 को कराची में हुआ था, लेकिन उन्होंने करीब 22 साल तक राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी खेली। दाएं हाथ के इस बेहतरीन बल्लेबाज ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच खेले। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की थी। सुभाष गुप्ते और आकाश चोपड़ा भी राजस्थान से रणजी खेले हैं और टीम इंडिया के लिए भी खेले हैं।
छक्के छुड़ाने वाले जादुई सलीम दुर्रानी
अफगानिस्तान में जन्मे सलीम दुर्रानी ने भी राजस्थान के लिए 22 वर्षों तक रणजी क्रिकेट खेला। वे 1960 से 1973 के बीच भारत के लिए 29 टेस्ट खेलने वाले एक बेहद लोकप्रिय ऑलराउंडर थे। जब राजस्थान में क्रिकेट का केंद्र उदयपुर से जयपुर शिफ्ट हुआ, तब वे रुंगटा के निवास पर ही रुके थे।
घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पंकज सिंह
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे पंकज सिंह बाद में राजस्थान शिफ्ट हो गए और यहीं से रणजी खेले। 6 फीट 5 इंच लंबे इस तेज गेंदबाज को युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट का बेस्ट बॉलर कहा था। साल 2007-08 में पहली बार टीम में चुने जाने के 6 साल बाद, 2014 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। पंकज सिंह ने अपने टेस्ट जीवन में सिर्फ दो मुकाबले खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications