Khan Sir के चाचा कौन हैं? जिन्‍होंने खान सर को नटरवाल, गंदा आदमी कह कर उखेड़ी बखिया

Who is Khan Sir Uncle Imran Ahmed: पटना कोचिंग फायरिंग मामले को लेकर विवादों में घिरे खान सर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एफआईआर के बाद कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर बीच खान सर के चाचा इमरान अहमद ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी पूरी पोल खोल दी है।

इमरान अहमद ने खान सर को "बिहार का नटवरलाल" और "गंदा आदमी" बताते हुए उनकी लोकप्रियता, शैक्षणिक योग्यता और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों पर सवाल खड़े किए हैं। आखिर कौन हैं खान सर के ये चाचा जिन्‍होंने मशहूर शिक्षक खान सर के बारे में खुलासे कर उनकी बखिया उखेड़ दी है?

Khan SiWho is Khan Sir Uncle

कौन हैं खान सर के चाचा?

खान सर उर्फ फैसल खान पर गंभीर आरोप लगाने वाले चाचा का नाम इमरान अहमद है और ये खान सर के पिता वसीर खान भाई हैं। देवरिया में स्थित भाटपार रानी (Bhatpar Rani) इलाके में रहते हैं और खेती-किसानी करते हैं। या द रहे देविरिया का भाटपार खान सर का पैतृक गांव है।

इमरान अहमद ने अपने इंटरव्‍यू में खुद ये खुलासा किया है कि हमारे बाबा जहागीर बक्‍श थे, उनके दो बेटे थे खलील और जमील थे। हमारा पूरा खानदान शिक्षा विभाग आजादी से पहले से शिक्षा विभाग से जुड़ा रहा। उन्‍होंने बताया जब हमारे पिता छोटे थे तब ही गांव में हमारी पैतृक जमीन पर साझे में घर बना था, इस पुश्तैनी मकान पर फैसल खान यानी (खान सर) और उनके पिता वसीर खान (इमरान अहमद के भाई) कब्जाने में जुटे हैं। इसके साथ ही खान सर पर उन्‍होंने अन्‍य कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

चाचा ने खान सर पर क्‍या-क्‍या लगाए आरोप?

'खान सर बिहार के नटवरलाल'

चाचा इमरान अहमद ने कहा था, खान सर को "बिहार का नटवरलाल" कहा जा सकता है और वे बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हैं। उनका दावा है कि वे सोशल मीडिया और मीडिया में खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

'खान सर ने खुद करवाई फायरिंग'

इमरान अहमद ने आरोप लगाया कि पटना स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग और हंगामा असल में एक रची हुई साजिश थी, जिसे कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी संस्थानों को बदनाम करने के लिए उनके ही सुरक्षा कर्मियों से करवाया गया।

पैतृक संपत्ति पर कब्जे का किया दावा

चाचा का कहना है कि पुश्तैनी मकान, जो परिवार की संयुक्त संपत्ति है, उसे खान सर अपने प्रभाव और संसाधनों के दम पर अकेले अपने नाम कराने की कोशिश कर रहे हैं। यह मामला पहले दीवानी अदालत में जा चुका है और अब हाई कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है।

कम फीस के दावे की खोली पोल

चाचा ने कहा वो शिक्षा माफिया है, उसकाकम फीस में पढ़ाने और सादगीपूर्ण छवि पेश करने का दावा केवल दिखावा है, जबकि इसे एक रणनीति के तौर पर बिजनेस को बढ़ाने का तरीका बताया गया है।

छात्र सफलता के आंकड़ों में हेरफेर का आरोप

इमरान अहमद का कहना है कि संस्थान से पास होने वाले छात्रों की वास्तविक संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, जैसे कि 10 सफल छात्रों को 20 बताकर प्रचार किया जाता है।

'खान सर के पास नहींं है बड़ी डिग्री'

दूसरे चाचा निसार अहमद ने दावा किया कि खान सर के पास कोई विशेष या बड़ी डिग्री नहीं है और उनकी शैक्षणिक योग्यताएं संदिग्ध या कमज़ोर हैं। उनका कहना है कि खान सर अन्य कोचिंग संस्थानों या व्यक्तियों की तरक्की को सहन नहीं कर पाते और बाजार में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धा को खत्म करने की कोशिश करते हैं।

चाचा ने बताया खान सर कैसे हुए पॉपुलर?

चाचा ने दावा किया लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल बंद थे और छात्र ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यूट्यूब पर निर्भर हो गए थे, तब इसे तेजी से लोकप्रियता मिली। उस समय इसके काम को खूब सराहना मिली, खासकर बिहार में, जहां कई लोगों ने इसे बड़े स्तर पर समर्थन दिया।

Video: 'आगे बढ़ने के लिए कुछ भी करेगा', खान सर की डिग्री पर चाचा ने खोली पोल, गांव वालों ने राज से उठाया पर्दा
Video: 'आगे बढ़ने के लिए कुछ भी करेगा', खान सर की डिग्री पर चाचा ने खोली पोल, गांव वालों ने राज से उठाया पर्दा

क्‍या है खान सर कोचिंग विवाद?

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर अब सुर्खियों में है। यह घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट में हुई। मामला 2 जून का है। कोचिंग सेंटर पर हमला किया गया। तोड़फोड़ के भी गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने गोलियां चलाईं। राइफल से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे इलाके में काफी तनाव फैल गया।

कोचिंग सेंटरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है ये

इस पूरे विवाद को वर्चस्व की लड़ाई माना जा रहा है। पटना के कोचिंग संस्थानों में गहरी प्रतिद्वंद्विता है। इसी वजह से यह हंगामा हुआ। मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। पुलिस ने गहन जांच के बाद कार्रवाई की है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद गिरफ्तार हुए। पुलिस मान रही है कि वही मुख्य आरोपी हैं। उन्हें अब जेल भेज दिया गया है। खान सर के दो सुरक्षा गार्ड भी गिरफ्तार हुए।

'अपराध किया है तो सजा भी तगड़ी होगी', Khan Sir मामले को लेकर दिग्गज नेता का आया बड़ा बयान
'अपराध किया है तो सजा भी तगड़ी होगी', Khan Sir मामले को लेकर दिग्गज नेता का आया बड़ा बयान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+