चीन ने कहा-भारत-पाक मिलकर सुलझाएं कश्मीर मुद्दा
नई दिल्ली। चीन का राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संभावित भारत दौरे से पहले चीन ने कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय रखी है। चीन के विदेश मामलों के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कश्मीर मसले पर अपनी राय रखी। चीन ने कहा कि पाकिस्तान और भारत मिलकर कश्मीर मुद्दे को सुलझाए और आपसी संबंधों को बढ़ाए। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे को नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच हल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत-चीन के बीच संबंधों में सुधार आया है और हम इस सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं और अपने मतभेदों को बेहतर तरीके से मैनेज कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बीजिंग यात्रा और कश्मीर मुद्दे के सवाल पर कहा कि चीन यह मानता है कि कश्मीर मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच हल किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और चीनी सैन्य नेतृत्व ने मंगलवार को बैठक की, जिसमें कश्मीर मसले पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा वातावरण और पाकिस्तान-चीन रक्षा सहयोग पर चर्चा की। पाकिस्तान ने एक बार फिर से चीन के सामने कश्मीर का रोना गाया और कश्मीर के हालात पर चीनी सैन्य नेतृत्व को अवगत कराया है।












Click it and Unblock the Notifications